Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Dhurandhar 2 Box Office Day 8: वर्किंग डे में धुरंधर 2 का फुलऑन धमाका, 8वें दिन छापे करारे नोट

Dhurandhar 2 Box Office Day 8: वर्किंग डे में धुरंधर 2 का फुलऑन धमाका, 8वें दिन छापे करारे नोट

अभिनेता रणवीर सिंह की लेटेस्ट फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन करते हुए आगे बढ़ रही है। ...और पढ़ें






धुरंधर 2 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)


धुरंधर द रिवेंज ने छापे बंपर नोट


बॉक्स ऑफिस पर रच रही इतिहास


8वें दिन धुरंधर 2 किया इतना कारोबार


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लेटेस्ट हिंदी फिल्म धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर कमाई के में हर रोज इतिहास रचती हुई नजर आ रही है। अभिनेता रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज ने धमाकेदार ओपनिंग वीकेंड के बाद वर्किंग डेज में भी जोरदार कमाई का डंका बजाया है।


फिल्म ने अपनी बेहतरीन कहानी से जनता का दिल जीत लिया है, यही वजह से जो धुरंधर 2 बंपर तरीके से नोट छापती हुई नजर आ रही है। इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि रिलीज के आठवें दिन धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर इतना कलेक्शन कर लिया है।

धुरंधर 2 का धमाकेदार प्रदर्शन जारी

फिल्म धुरंधर 2 फिलहाल कमाई के मामले में धमाकेदार प्रदर्शन करती हुई दिखाई दे रही है। इससे ये साफ जाहिर हो रहा है कि फिल्म ने हिंदी सिनेमा के 100 साल के इतिहास को पूरी तरह से बदल दिया है और कमर्शियल तौर पर एक नया अध्याय भी लिख दिया है।






गौर करें धुरंधर द रिवेंज के आठवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो वह अनुमानित 40 करोड़ रहा है, इसकी जानकारी आपको सैकनिल्क की रिपोर्ट से मिल जाएगी।



ध्यान देने वाली बात ये है कि रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवान, सारा अर्जुन, संजय दत्त और राकेश बेदी स्टारर इस स्पाई थ्रिलर के अलावा अन्य कोई भी बॉलीवुड फिल्म पहले बुधवार को इतनी कमाई नहीं कर पाई है। इसके साथ ही अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 का टोटल कलेक्शन 700 करोड़ के करीब पहुंच गया है, जोकि अपने आप में एक महा रिकॉर्ड है।

धुरंधर द रिवेंज कलेक्शन ग्राफ

पेड प्रीव्यू- 43 करोड़


पहला दिन- 102.55 करोड़


दूसरा दिन- 80.72 करोड़


तीसरा दिन- 113 करोड़


चौथा दिन- 114.85 करोड़


पांचवा दिन- 65 करोड़


छठा दिन- 56.60 करोड़


सातवां दिन- 48.25


आठवां दिन- 40.22 करोड़


टोटल कलेक्शन- 664.19 करोड़

आपको बता दें कि धुरंधर द रिवेंज अब हिंदी सिनेमा के इतिहास की पहली फिल्म बन गई है, जिसने रिलीज के आठ दिन के अंदर इतना अधिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। साथ ही फिल्म ने हिंदी सिनेमा की कई ब्लॉकबस्टर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]