Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

अमेरिका-ईरान के बीच जंग में अब यमन की एंट्री, हूतियों ने इजरायल पर दागी मिसाइल

अमेरिका-ईरान के बीच जंग में अब यमन की एंट्री, हूतियों ने इजरायल पर दागी मिसाइल



अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष में यमन की एंट्री हो गई है। ईरान समर्थित हूतियों ने दक्षिणी इजरायल के बीरशेबा और आसपास के इलाकों पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमल ...और पढ़ें






यमन के हूतियों ने दक्षिणी इजरायल पर हमला किया।


बीरशेबा और आसपास के कस्बों में सायरन बजे।


यह मौजूदा युद्ध में हूतियों का पहला हमला है।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग में अब यमन की एंट्री हो गई है। हूतियों ने इजरायल पर हमला किया है। यमन से बैलिस्टिक मिसाइल हमले के कारण दक्षिणी इजरायल के बीरशेबा और आस-पास के कस्बों में सायरन बज उठे।


टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मौजूदा युद्ध में ईरान समर्थित हूतियों द्वारा इजरायल पर किया गया पहला हमला है। सेना का कहना है कि उसने यमन से मिसाइल लॉन्च की पहचान कर ली है और इस खतरे को रोकने के लिए काम कर रही है।


पूरी रात जारी रहे हमले

इजरायल की सेना ने बताया कि शनिवार तड़के यमन ने इजरायल की ओर एक मिसाइल दागी थी। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक बीर शेबा और इजरायल के मुख्य परमाणु अनुसंधान केंद्र के पास के इलाके में तीसरी बार सायरन बजने लगे। ईरान और हिज्बुल्लाह ने पूरी रात इजरायल पर हमले जारी रखे।

हूती विद्रोहियों ने क्या कहा?

इससे पहले ईरान के साथ जुड़े यमन के हूती विद्रोहियों ने शुक्रवार को कहा कि अगर दूसरे देश ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका और इजरायल का साथ देते हैं या फिर लाल सागर का इस्तेमाल इस्लामिक गणराज्य पर हमले करने के लिए किया जाता है तो वे सैन्य हस्तक्षेप करने के लिए तैयार हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]