कोडरमा के चंदवारा में अनियंत्रित ऑटो पलटा, पांच प्रवासी मजदूर घायल; एक की हालत गंभीर

कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक अनियंत्रित ऑटो पलट गया। इस दुर्घटना में मुंबई से लौटे पांच प्रवासी मजदूर घायल हो गए, जिनमें से ...और पढ़ें
-1774489993283_v.webp)
घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त ऑटो व बिखरे समान। फोटो जागरण
संवाद सूत्र, चंदवारा (कोडरमा)। कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढाब-पांडेयबारा रोड पर गुरुवार की सुबह एक अनियंत्रित ऑटो पलट जाने से पांच प्रवासी मजदूर घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अनियंत्रित होने सड़क पर पलटा ऑटो
मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 5 बजे की है। सभी मजदूर मुंबई से ट्रेन में सवार होकर कोडरमा स्टेशन पहुंचे थे और वहां से अपने घर जाने के लिए ऑटो किराए पर लिया था। इसी दौरान चंदवारा मस्जिद के समीप चालक ने ऑटो से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सड़क पर पलट गया।
मौके पर मची अफरा-तफरी
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य में जुट गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा भेजा, जहां उनका उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि सभी घायल हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड के निवासी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, घायलों में एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :