Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

गढ़वा के रमकंडा में रामनवमी जुलूस पर पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले; मीडिया पर लाठीचार्ज

गढ़वा के रमकंडा में रामनवमी जुलूस पर पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले; मीडिया पर लाठीचार्ज


गढ़वा के रमकंडा में गुरुवार शाम अष्टमी जुलूस को रोका गया और उस पर पत्थरबाजी हुई। माहौल बिगड़ने पर पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी और लोगों को तितर-बितर किया। ...और पढ़ें




रमकंडा में रामनवमी जुलूस पर मुस्लिम समुदाय ने पथराव किया।


पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी, मीडियाकर्मियों पर लाठीचार्ज भी किया।


इलाके में तनावपूर्ण स्थिति, पुलिस बल मौके पर तैनात है।


संवाद सूत्र, रमकंडा (गढ़वा)। गढ़वा जिला अंतर्गत रमकंडा प्रखंड में गुरुवार की देर शाम अष्टमी की निकाली गई जुलूस को मुस्लिम समुदाय के लोगो ने कौआखोह शिव चबूतरा के पास जाने से रोक दिया।

इस दौरान जुलूस पर पत्थरबाजी की गई। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने तीन आंसू गैस के गोले दागे और लोगों को तीतर बितर किया। उसके बाद जुलूस वापस लौटा। इस घटना में कुछ हिंदू समुदाय के लोगों को चोट लगी है जिन्हें एम्बुलेंस के ज़रिए भेजा गया है।

इलाके में तनावपूर्ण माहौल

फिलहाल, रंका इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम मिश्रा ने माइक के जरिए लोगों को अलग हटने के लिए निर्देश दिया। माहौल तनावपूर्ण होने की बात कही और लोगों को उत्पात मचाने से रोकने का निर्देश दिया। फिलहाल मौके पर पुलिस कैंप कर रही है।

विदित हो कि इससे पूर्व बुधवार को भी मुस्लिम समुदाय के लोगों में हिंदू समुदाय को महावीरी झंडा ले जाने से रोक दिया था। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने छह घंटे तक रमकंडा मेदिनीनगर सड़क को जाम कर दिया था।

मीडियाकर्मियों पर पुलिस ने भांजी लाठी, समाचार कवरेज करने से रोका

घटनास्थल पर समाचार कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों पर पुलिस ने लाठी भांजी। जब पुलिस को बताया गया की पत्रकार हैं, समाचार कवरेज कर रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस ने पत्रकार पर लाठी बरसाया। संभवतः पुलिस चाहती है की यहां की ख़बरें बाहर न जाए और कोई बड़ा मामला न बने।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]