Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'किसी को नहीं पता आगे क्या होगा', पुतिन ने कोरोना महामारी से की ईरान जंग की तुलना

'किसी को नहीं पता आगे क्या होगा', पुतिन ने कोरोना महामारी से की ईरान जंग की तुलना



रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खाड़ी में संभावित युद्ध के गंभीर परिणामों की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल के ईरान पर संयुक्त हम ...और पढ़ें





ईरान युद्ध के भयावह परिणाम, पुतिन ने कोविड महामारी से की तुलना (फाइल फोटो- रॉयटर्स)


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि खाड़ी जंग के दोषियों सहित कोई भी व्यक्ति दुनिया पर इसके पड़ने वाले परिणामों का अनुमान नहीं लगा सकता। उन्होंने कहा कि इसकी तुलना कोविड महामारी से ही की जा सकती है, जिसके गंभीर परिणाम निकले थे।


शक्तिशाली यूनियन आफ इंडस्टि्रयलिस्ट्स एंड एंटरप्रेन्योर्स (आरएसपीपी) की कांग्रेस के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए रूसी नेता ने कहा कि ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले से भड़के इस युद्ध के बढ़ने से कई तरह के उद्योग खतरे में पड़ गए हैं। यह कहना मुश्किल है कि इसके आगे और क्या गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

सप्लाई चेन में भारी रुकावटें

पुतिन ने कहा-' पश्चिम एशिया में चल रहा सशस्त्र संघर्ष मौजूदा हालात पर लगातार असर डाल रहा है और अंतरराष्ट्रीय लाजिस्टिक्स, मैन्युफैक्चरिंग तथा सप्लाई चेन में भारी रुकावटें पैदा कर रहा है।
भविष्यवाणी करना कठिन

पुतिन के अनुसार, हाइड्रोकार्बन, धातुओं, उर्वरकों और अन्य उत्पादों के क्षेत्रों को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने कहा, ''पश्चिम एशिया में चल रही जंग के परिणामों की भविष्यवाणी करना अभी भी कठिन है।''
वास्तविकता में जीना होगा

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इसकी तुलना कोविड-19 महामारी से की जा रही है जिसने वैश्विक स्तर पर जीवन को प्रभावित किया और विकास को धीमा कर दिया। पुतिन ने कहा कि रूस को वर्तमान वास्तविकता में जीना होगा और इसके लिए उसे मजबूत और एकजुट रहना होगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]