Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

ईरान में आसमान पर महंगाई, इराक जाकर सामान खरीद रहे लोग

ईरान में आसमान पर महंगाई, इराक जाकर सामान खरीद रहे लोग


अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध के बाद ईरान में महंगाई आसमान छू रही है, जिससे ईरानी नागरिक सस्ते सामान और इंटरनेट के लिए इराक जा रहे हैं। बसरा के शलमचा क्रॉ ...और पढ़ें





ईरान में आसमान पर महंगाई, इराक जाकर सामान खरीद रहे लोग(फोटो: रॉयटर्स)


ईरानी नागरिक महंगाई के कारण इराक में सस्ते सामान खरीद रहे।


इंटरनेट सुविधा और परिवार से मिलने भी इराक जा रहे लोग।


अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध से बढ़ी असुरक्षा और अनिश्चितता।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से इराक से लगती सीमा पर आवाजाही में काफी कमी आई है, लेकिन फिर भी दर्जनों ईरानी सस्ते सामान, इंटरनेट की सुविधा और परिवार से थोड़ी देर मिलने के लिए इराक जाते रहते हैं।


इसके बाद वे फिर अबादान और अहवाज जैसे आसपास के शहरों में अपने घरों को लौट आते हैं।
ईरान में रोजमर्रा की जिंदगी खराब

बसरा में शलमचा क्रासिंग के रास्ते अपने पति व छोटे बेटे के साथ इराक में दाखिल होने वाली 30 वर्षीय आतेफ अल-फतलावी ने कहा, ''अमेरिका के लिए एक संदेश है: युद्ध बंद करो।'' अहवाज से आईं अल-फतलावी ने बताया कि रोजमर्रा की जिंदगी बहुत ज्यादा खराब हो गई है।

स्थिरता की जगह अब असुरक्षा ने ले ली है। अल-फतलाव़ी किराने का सामान, खासकर चावल खरीदने के लिए इराक आई थीं। बढ़ती कीमतों की वजह से अब चावल ईरान के मुकाबले इराक में सस्ता मिल रहा है। कुछ और लोग भी अपनी बुनियादी जरूरतें पूरी करने के लिए थोड़ी देर के लिए इराक आए थे।

इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए सीमापार

39 वर्षीय फातिमा गफ्फारी ने बताया कि वह इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए सीमापार करके इराक आई थीं और अब वह अबादान में अपने घर लौट जाएंगी। कई लोगों ने अमेरिका-इजरायल के हवाई हमलों को खौफनाक बताया, लेकिन साथ ही कहा कि वे अपना देश छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे।


इराक आए 71 वर्षीय रज्जाक सागिर अल-मोसावी ने कहा, ''कहीं भी कोई सुरक्षा या भरोसा नहीं है। हमें नहीं पता कि कब हमारे घरों को निशाना बना लिया जाएगा।''
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]