Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

न्यू चंडीगढ़ में बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या गेंदबाज दिखाएंगे जलवा? कैसी होगी पिच

न्यू चंडीगढ़ में बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या गेंदबाज दिखाएंगे जलवा? कैसी होगी पिच

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। पिछले सीजन उपविजेता रही पंजाब, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहला खिताब जीतन ...और पढ़ें






PBKS vs GT Pitch Report


PBKS आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी


न्यू चंडीगढ़ पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद करेगी


तेज आउटफील्ड के कारण बड़े स्कोर बनने की संभावना


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स (PBKS) आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। पंजाब को आईपीएल 2025 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही उनका पहली बार ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। अब इस सीजन श्रेयस अय्यर की कप्तानी में वे पहला खिताब जीतने की कोशिश करेंगे।


पंजाब और गुजरात के बीच होने वाले मुकाबले के लिए पिच काफी अहम होने वाली है। आईपीएल में पिछले कुछ सीजन से बड़े-बड़े स्कोर देखने को मिले हैं। पहले दोनों मैचों में इस सीजन भी चारों पारियों में 200 से अधिक का स्कोर बना है। ऐसे में न्यू चंडीगढ़ में होने वाले इस मुकाबले के लिए पिच पर भी सभी की निगाहें रहने वाली हैं।


कैसी रहेगी न्यू चंडीगढ़ की पिच?

पंजाब और गुजरात के बीच मुकाबला न्यू चंडीगढ़, मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। यहां की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए ही मददगार साबित होती है। पिच से शुरूआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। इसके अलावा बीच के ओवरों में स्पिनर्स को भी कुछ मदद मिल सकती है। स्टेडियम की आउट फील्ड काफी तेज है और इस वजह से शॉट्स खेलने के बाद गेंद तेजी से बाउंड्री की तरफ जाएगी। कुल मिलाकर ये पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए ही समान व्यवहार करती हुई दिखाई देगी।

दोनों टीमों का स्क्वाड

गुजरात टाइटंस की टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, वॉशिंगटन सुंदर, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बरार, निशांत सिंधु, अशोक शर्मा।


पंजाब किंग्स की टीम: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, बेन ड्वारशुइस, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्को जैंसन, विजयकुमार विशक, लॉकी फर्ग्यूसन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, नेहल वढेरा, हरप्रीत बरार, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पाइला अविनाश, विशाल निशाद।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]