Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

200MP कैमरा और दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुए Vivo X300 Ultra और X300s, चेक करें कीमत और फीचर्स

 200MP कैमरा और दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुए Vivo X300 Ultra और X300s, चेक करें कीमत और फीचर्स


Vivo ने चीन में 200MP कैमरे वाले Vivo X300s और X300 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। X300 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और एडवांस टेलीफोटो ...और पढ़ें






Vivo X300 Ultra और X300s चीन में लॉन्च हुए।


दोनों फोन में 200MP कैमरा और शक्तिशाली प्रोसेसर।


बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और 200GB क्लाउड स्टोरेज ऑफर।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo ने चीन में 200MP कैमरा के साथ Vivo X300s और X300 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने X300 Ultra स्मार्टफोन को क्वालकॉम को Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और एडवांस टेलीफोटो कैपेबिलिटीज के साथ लॉन्च किया है। इसके साथ ही Vivo X300s को MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारा गया है।

Vivo X300 Ultra और Vivo X300s की कीमत

Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन को चीन में CNY 6,999 (करीब 95,900 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। इसके बेस वेरिएंट 12GB + 256GB ऑप्शन के साथ आता है। इसके साथ ही 12GB + 512GB, 16GB + 512GB, और 16GB + 1TB सेटेलाइट कॉम्युनिकेशन एडिशन वर्जन की कीमतें क्रमश: CNY 7,499 (करीब 1,02,700 रुपये), CNY 7,999 (करीब 1,09,600 रुपये), और CNY 8,999 (करीब 1,23,300 रुपये) है।

Vivo X300s की बात करें तो इसका बेस वेरिएंट 12जीबी की रैम और 256जीबी की स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत CNY 4,999 (करीब 68,500 रुपये) है। इसके साथ ही यह फोन के अन्य वेरिएंट की बात करें तो 12GB + 512GB मॉडल CNY 5,499 (करीब 75,400 रुपये), 16GB + 512GB मॉडल CNY 5,999 (करीब 82,200 रुपये) और 16GB + 1TB मॉडल CNY 6,999 (करीब 95,900 रुपये) की कीमत में आता है।

वीवो का कहना है कि वह यूजर्स को 2 साल के लिए फ्री 200GB क्लाउड स्टोरेज भी ऑफर कर रही है। यह स्कीन 5 मई तक इन स्मार्टफोन को खरीदने वालों के लिए है। Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन Film Green, Silver Tone, और Black कलर में लॉन्च किया गया है। Vivo X300s स्मार्टफोन को Film Green, Dream Core Purple, और Silver कलर ऑप्शन में लाया गया है।

Vivo X300 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स

Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन में 6.82-इंच का LTPO OLED डिस्पले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। वीवो के इस फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स सपोर्ट के लिए फोन में Adreno 840 GPU दिया गया है। वीवो का यह फोन 16GB तक की रैम और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित OriginOS 6 पर रन करता है।


कैमरा की बात करें तो Vivo X300 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 200-मेगापिक्सल का है, जिसकी फोकल लेंथ 35mm है। इसके साथ ही फोन में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोपिक टेलीफोटो शूटर और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।


Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन कंपनी का “Big Gun” 400 टेलीकन्वर्टर भी सपोर्ट करता है, जो 400mm फोकल लेंथ और 200 मेगापिक्सल ऑप्टिकल आउटपुट और 17.4x ऑप्टिकल जूम के साथ एडवांस स्टेबिलिस्टेशन और फास्ट ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। यह कैमरा 160mm तक जूम लेवल ऑफर करता है।


Vivo के इस फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G और 4G नेटवर्क के साथ Wi-Fi, Wi-Fi Direct, Bluetooth, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। वीवो के इस फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Vivo X300s स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स



Vivo X300s स्मार्टफोन में 6.78-इंच का 1.5K (2800×1260 pixels) AMOLED फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। इस फोन को MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर, ARM G1-Ultra GPU और Vivo के V3+ Blueprint इमेजिंग चिप के साथ लाया गया है। यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर रन करता है।


फोटोग्राफी की बात करें तो Vivo X300s में 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करता है। इसके साथ 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। यह फोन 3एक्स ऑप्टिकल जूम और 100 एक्स डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। इसमें भी सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।


Vivo X300s स्मार्टफोन में 7,100mAh की बैटरी मिलती है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह फोन 5G, 4G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, GPS, और USB Type-C पोर्ट के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरफ्रिंट का सपोर्ट मिलता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]