Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

कोल्हान के दिग्गजों पर भाजपा का दांव: गीता कोड़ा और आभा महतो को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान

कोल्हान के दिग्गजों पर भाजपा का दांव: गीता कोड़ा और आभा महतो को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान

झारखंड भाजपा ने अपनी नई प्रदेश टीम की घोषणा की है, जिसमें कोल्हान प्रमंडल को विशेष महत्व दिया गया है। चाईबासा की पूर्व सांसद गीता कोड़ा और जमशेदपुर की ...और पढ़ें





आभा महतो और गीता कोड़ा।


शैलेंद्र सिंह को मिली प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी।


कोल्हान क्षेत्र पर भाजपा का विशेष ध्यान।


संवाददाता, जमशेदपुर। झारखंड भाजपा ने अपनी नई प्रदेश टीम की घोषणा कर दी है। इस नई सूची में कोल्हान प्रमंडल को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिससे पार्टी की क्षेत्रीय और जातीय पकड़ मजबूत होने की उम्मीद है।

पार्टी ने कोल्हान की दो कद्दावर महिला नेताओं, चाईबासा की पूर्व सांसद गीता कोड़ा और जमशेदपुर की दो बार सांसद रह चुकीं आभा महतो को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। आभा महतो: अनुभवी नेता आभा महतो की कुर्मी समाज और औद्योगिक क्षेत्र के मतदाताओं के बीच गहरी पैठ है।
गीता कोड़ा: सिंहभूम की पूर्व सांसद और जगन्नाथपुर की पूर्व विधायक गीता कोड़ा का आदिवासी समाज और महिला मतदाताओं के बीच खासा प्रभाव है। संगठन में इनकी सक्रियता से भाजपा को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।

सरायकेला से शैलेंद्र सिंह बने मंत्री

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर से आने वाले जुझारू नेता शैलेंद्र सिंह को पार्टी ने प्रदेश मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पहचान रखने वाले शैलेंद्र सिंह की नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह है।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से जारी इस सूची में पुराने अनुभव और नई ऊर्जा का संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है। कोल्हान के इन तीन प्रमुख चेहरों को अहम पद देकर भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले समय में यह क्षेत्र पार्टी की रणनीति का मुख्य केंद्र रहेगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]