Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी के मामले में कितना पावरफुल है पोको का ये स्मार्टफोन

परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी के मामले में कितना पावरफुल है पोको का ये स्मार्टफोन

Poco X8 Pro Max को लेकर कंपनी का दावा है कि यह नेक्स्ट जेन परफॉर्मेंस ऑफर करता है। यह फोन 9000mAh बैटरी और मीडियाटेक का Dimensity 9500s प्रोसेसर के सा ...और पढ़ें




पावरफुल Mediatek Dimensity 9500s प्रोसेसर, शानदार परफॉर्मेंस।


9000mAh की दमदार बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग।


6.83 इंच एमोलेड डिस्प्ले, IP68 सुरक्षा रेटिंग।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Poco X8 Pro Max स्मार्टफोन में बहुत सारे दिखावटी फीचर्स या डिजाइन पर फोकस करने के बजाय मुख्य रूप से तीन बातों- नेक्स्ट जेनरेशन परफॉर्मेंस, पावरफुल बैटरी और आकर्षक डिस्प्ले क्वालिटी पर फोकस किया गया है। इसका मतलब है कि अगर आप गेमिंग, एंटरटेनमेंट या हैवी टास्क के लिए अच्छे हार्डवेयर वाले फोन की तलाश में हैं, तो यह एक परफेक्ट आप्शन हो सकता है।

डिजाइन एवं डिस्प्ले

फ्लैट एज और मेटल फ्रेम वाले इस फोन का वजन 220 ग्रा. और मोटाई 8.2 मिमी. है। पहली बार देखने पर यह हैवी लगता है, लेकिन लंबे समय तक गेम खेलने या वीडियो देखने के लिए दौरान कहीं से भारी महसूस नहीं होता। फोन का कैमरा लेआउट काफी क्लीन है, इसमें डायनामिक आरजीबी लाइटिंग इंटीग्रेटेड है।

डिस्प्ले की बात करें तो 6.83 इंच एमोलेड पैनल के साथ 2772 x 1280 रिजोल्यूशन मिलता है। साथ ही 120 हर्ट्ज तक एडाप्टिव रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस की सुविधा है। वाइब्रेंट कलर, बेहतर कंट्रास्ट और एचडीआर10+ सपोर्ट यूट्यूब या ओटीटी कंटेंट को अधिक आकर्षक बनाता है। फोन को गोरिल्ला ग्लास 7आइ प्रोटेक्शन और धूल-मिट्टी व पानी से बचाने के लिए आइपी66, आइपी68, आइपी69 और आइपी69के रेटिंग दी गई है।

परफॉर्मेंस एवं सॉफ्टवेयर

Poco X8 Pro Max एडवांस्ड 3nm आर्किटेक्चर पर तैयार Mediatek Dimensity 9500s पावर्ड है। इसका AnTuTu स्कोर 30 लाख के आसपास है। फोन में LPDDR5X अल्ट्रा रैम और UFS 4.1 स्टोरेज फोन को मल्टीटास्किंग और सीमलेस परफॉर्मेंस की गारंटी देते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो एप्स आसानी से ओपन होते हैं और मल्टी टास्किंग में कोई असुविधा महसूस नहीं होती। यह फोन एंड्रायड 16 पर आधारित हाइपरओएस3 पर चलता है। फोन में चार एंड्रायड अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी पैचेज का वादा किया गया है। राइटिंग, एडिटिंग टूल्स से लेकर एआइ ब्यूटीफाइ तक अनेक एआई फीचर्स का प्रयोग कर सकते हैं। प्री-इंस्टाल्ड एप और अधिक नोटिफिकेशन थोड़ा परेशान कर सकता है।

कैमरा



फोन के रियर पैनल में 50 एमपी मेन कैमरा, 8 एमपी अल्ट्रा वाइड कैमरा है और सेल्फी के लिए 20 एमपी का लेंस मिलता है। इसका मुख्य कैमरा ठीक-ठाक नतीजे देता है। तस्वीरों में काफी डिटेल्स कैप्चर होती है। अच्छी रोशनी में लिए गए शॉट्स का प्रयोग किया जा सकता है। हालांकि, इस रेंज में आने वाले अन्य फोन के मुकाबले कैमरे की परफॉर्मेंस थोड़ी और बेहतर हो सकती थी। वीडियो परफॉर्मेंस संतोषजनक मानी जा सकती है।

बैटरी

फोन में 100 वाट हाइपर चार्जर और 27 वाट रिवर्स चार्जिंग के साथ 9000 एमएएच की पावरफुल बैटरी है। सामान्य प्रयोग पर इसे तीन दिन तक चला सकते हैं, कुल मिलाकर कहें तो इस फोन में आप बैटरी की चिंता से पूरी तरह मुक्त रहते हैं।

वर्डिक्ट



मजबूत परफार्मेंस, पावरफुल बैटरी, प्रीमियम मेटल फ्रेम, बेहतर स्टीरियो स्पीकर्स और अच्छी आइपी रेटिंग इस फोन की ताकत है, वहीं कैमरा हार्डवेयर औसत है और फोन में ब्लाटवेयर भी बना रहेगा।
कीमत

12जीबी+256जीबी की कीमत 42,999 रुपये और 512जीबी वैरिएंट की कीमत 46,999 रुपये है। फिलहाल 3000 रुपये का डिस्काउंट आफर किया जा रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]