Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

7,600mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल शुरू, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 100W फास्ट चार्जिंग भी

7,600mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल शुरू, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 100W फास्ट चार्जिंग भी



iQOO 15R मिड-फ्लैगशिप डिवाइस की सेल भारत में आज दोपहर 12 बजे शुरू हो गई है। फोन में 1.5K 144Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट है, जो इस ...और पढ़ें






7,600mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल शुरू, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 100W फास्ट चार्जिंग भी


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO ने कुछ वक्त पहले अपना मिड-फ्लैगशिप डिवाइस iQOO 15R लॉन्च किया था। इस नए डिवाइस की सेल आज दोपहर 12 बजे से भारत में शुरू हो गई है। फोन में 1.5K 144Hz AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल रहा है। साथ ही इस हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट देखने को मिल रहा है, जो वनप्लस 15R और कई दूसरे मिड-फ्लैगशिप में भी मिल रहा है। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसकी कीमत और बैंक ऑफर्स जरूर जान लें...

iQOO 15R की कीमत और ऑफर्स

iQOO 15R की कीमत 8GB रैम और 256GB वाले बेस वेरिएंट के लिए 44,999 रुपये है। डिवाइस के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये और 12GB + 512GB रैम वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये है। कंपनी फोन पर इस वक्त लॉन्च ऑफर के तहत जबरदस्त बैंक डिस्काउंट भी दे रही है जहां कस्टमर्स HDFC और एक्सिस बैंक क्रेडिट, डेबिट और EMI ट्रांज़ैक्शन पर 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट ले सकते हैं।
iQOO 15R के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो iQOO के इस फोन में 6.59-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। डिवाइस में HDR 10+ सर्टिफिकेशन भी मिलता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट और 12GB तक LPDDR5x रैम मिल रही है। डिवाइस में 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज भी मिल रही है।

यह वीडियो भी देखें


iQOO 15R के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए iQOO 15R में OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का Sony LYT-700V प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस भी मिल रहा है। सामने की तरफ फोन में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इतना ही नहीं डिवाइस में 7,600mAh की लिथियम-आयन बैटरी और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, बाईपास चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]