Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

6520mAh बैटरी और Dimensity 7100 Elite चिप वाला नया फोन, 108MP कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग भी

6520mAh बैटरी और Dimensity 7100 Elite चिप वाला नया फोन, 108MP कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग भी



हॉनर जल्द ही Honor 600 Lite स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। जर्मन आउटलेट WinFuture और सिंगापुर के रिटेलर से मिली जानकारी के अनुसार, इसमें 6.6-इंच AMOLE ...और पढ़ें







6520mAh बैटरी और Dimensity 7100 Elite चिप वाला नया फोन, ड्यूल कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग भी


 हॉनर जल्द ही अपना एक नया फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Honor 600 Lite के नाम से पेश कर सकती है। हाल ही में Honor 600 से जुड़ी डिटेल्स सामने आई थी जिसके कुछ ही दिनों बाद अब हमें लाइनअप के एक और नए मॉडल Honor 600 Lite की भी डिटेल्स सामने आ गई हैं। जर्मन आउटलेट WinFuture ने फोन के कुछ खास स्पेक्स की जानकारी दी है।


साथ ही ऑफिशियल दिखने वाले रेंडर्स का एक बैच भी पब्लिश किया है। इतना ही नहीं ये जानकारी सिंगापुर के एक रिटेलर की लिस्टिंग से भी मिली है, जिससे पता चलता है कि डिवाइस जल्द लॉन्च हो सकता है। Honor 600 Lite में 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। लिस्टेड कीमत मोटे तौर पर $315 के आसपास यानी 30 हजार रुपये से कम हो सकती है।

Honor 600 Lite के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Honor 600 Lite में 6.6-इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है। साथ ही फोन में 6,500 निट्स तक की पीक HDR ब्राइटनेस भी देखने को मिल रहा है। डिवाइस में वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP66 रेटिंग मिल सकती है। फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7100 Elite प्रोसेसर मिल सकता है।


Honor 600 Lite के संभावित कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में पीछे की तरफ 108-मेगापिक्सल का f/1.75 मेन सेंसर और 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल रहा है। जबकि फोन के फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का f/2.2 सेल्फी कैमरा मिल सकता है।


फोन में कोई टेलीफोटो लेंस नहीं होगा, जो इस कीमत पर हैरानी की बात नहीं है, लेकिन इसका मतलब है कि जूम कैपेबिलिटी शायद डिजिटल क्रॉपिंग पर डिपेंड करेगी। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि फोन में 6,250mAh की बैटरी और 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]