6500mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 50MP कैमरा और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी

टेक्नो ने CAMON 50 Ultra 5G फोन पेश किया है, जो फोटोग्राफी और ड्यूरेबिलिटी में बेहतर है। इसमें 6.78-इंच 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensit ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेक्नो ने अपने CAMON 50 सीरीज के तहत एक और नया फोन लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने CAMON 50 Ultra 5G के नाम से पेश किया है। कंपनी ने इस फोन को बिना किसी बड़े इवेंट के लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने खास तौर पर बेहतर फोटोग्राफी और जबरदस्त ड्यूरेबिलिटी के लिए डिजाइन किया है। साथ ही इस फोन में हाई-रेज़ोल्यूशन कैमरा सेंसर, एडवांस्ड AI फीचर्स और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती मिल रही है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जान लेते हैं...
TECNO CAMON 50 Ultra 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो CAMON 50 Ultra 5G में 6.78-इंच का 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट, ProXDR Eye-care टेक्नोलॉजी और Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन मिल रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultimate (4nm) चिपसेट मिलता है, जिसे पावर और एफिशिएंसी के बीच बैलेंस के लिए डिजाइन किया गया है।
TECNO CAMON 50 Ultra 5G के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जो अलग-अलग शूटिंग कंडीशंस को ध्यान में रखकर ट्यून किया गया है। डिवाइस में 50MP Sony LYT-700C प्राइमरी सेंसर (OIS सहित), 1/1.56-inch साइज के साथ बेहतर लो-लाइट परफॉर्मेंस देता है। साथ ही फोन में 50MP टेलीफोटो लेंस है, जो 3x ऑप्टिकल जूम देता है। इसके साथ डिवाइस में 8MP अल्ट्रावाइड लेंस वाइड शॉट्स के लिए दिया गया है।
इमेजिंग को और बेहतर बनाने के लिए फोन में AI 60x SuperZoom और Super-Zoom FlashSnap जैसी टेक्नोलॉजी भी देखने को मिल रही है, जो दूर से लिए गए सब्जेक्ट्स को भी क्लियर रखने में मदद करती है। इतना ही नहीं फोन में Live Photo और Underwater Photography Mode जैसे फीचर्स भी हैं। इसके अलावा फोन में 6500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।
TECNO CAMON 50 Ultra 5G की कीमत और उपलब्धता
TECNO का कहना है कि CAMON 50 Ultra 5G की कीमत और उपलब्धता फोन के अलग-अलग मार्केट में लॉन्च के वक्त घोषित की जाएगी। TECNO ने इस फोन को सिर्फ पावरफुल ही नहीं, बल्कि बेहद मजबूत भी बनाया है। फोन में IP68, IP69, IP69K रेटिंग, धूल, गहरे पानी में डूबने और हाई-प्रेशर वॉटर जेट्स को झेलने की क्षमता, MIL-STD-810 मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी दी है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :