Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

पोलैंड जा रहा था 12 टन चॉकलेट से लदा ट्रक, हो गया लापता; ईस्टर से पहले क्यों हुई ये घटना?

पोलैंड जा रहा था 12 टन चॉकलेट से लदा ट्रक, हो गया लापता; ईस्टर से पहले क्यों हुई ये घटना?

नेस्ले की 12 टन किटकैट चॉकलेट की बड़ी खेप चोरी हो गई है। मध्य इटली से पोलैंड जा रहे ट्रक से 4 लाख से अधिक पैकेट गायब हो गए। ...और पढ़ें





मध्य इटली से पोलैंड जा रही 12 टन किटकैट चोरी


ईस्टर से पहले यूरोप में चॉकलेट की कमी का खतरा


नेस्ले बैच कोड से ट्रैकिंग, पुलिस जांच में जुटी


 डेस्क, नई दिल्ली। नेस्ले की पॉपुलर ब्रांड किटकैट की एक बड़ी खेप चोरी हो गई है। चोरों ने ट्रक समेत करीब 12 टन चॉकलेट उड़ा ली, जिससे यूरोप में ईस्टर सीजन से पहले दुकानों में कमी का खतरा मंडरा रहा है। कंपनी ने बयान जारी कर पुष्टि की कि मध्य इटली से पोलैंड जा रहे ट्रक में लदे 4,13,793 पैकेट किटकैट गायब हो गए। यह नई लॉन्च हुई चॉकलेट रेंज की खेप थी, जिसका वजन करीब 12 टन था।

कब और कहां हुई चोरी?

खेप पिछले हफ्ते ट्रांसपोर्ट के दौरान गायब हो गई। ट्रक मध्य इटली से रवाना हुआ था और यूरोप के कई देशों में वितरण करते हुए पोलैंड पहुंचना था। चोरी की सटीक जगह अभी तक नहीं बताई गई है। ट्रक और उसका माल अभी तक बरामद नहीं हुआ है।

नेस्ले के प्रवक्ता ने ब्रांड के मशहूर टैगलाइन का मजाकिया जिक्र करते हुए कहा कि हमेशा से हम लोगों को किटकैट के साथ एक ब्रेक लें की सलाह देते आए हैं। लेकिन लगता है चोरों ने इस मैसेज को बहुत शाब्दिक रूप से ले लिया और 12 टन से ज्यादा चॉकलेट के साथ ब्रेक ले लिया।

ईस्टर से पहले सप्लाई पर असर

कंपनी ने चेतावनी दी है कि इस चोरी से दुकानों में किटकैट की अस्थायी कमी हो सकती है, खासकर उस समय जब ईस्टर के मौके पर डिमांड आमतौर पर बढ़ जाती है। नेस्ले ने यह भी कहा कि चोरी हुई चॉकलेट अनाधिकृत या गैर-कानूनी चैनलों के जरिए यूरोपीय बाजार में बिक सकती है। ऐसे में रिटेलर्स और उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बैच कोड से ट्रैकिंग, पुलिस जांच में जुटी

कंपनी अब हर बार पर छपे यूनिक बैच कोड की मदद से गुमशुदा खेप को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। अगर कोई स्कैनर या सिस्टम इस कोड को मैच करता है तो यूजर को कंपनी को अलर्ट करने के स्पष्ट निर्देश मिलेंगे। नेस्ले ने कहा कि अगर मैच मिलता है, तो स्कैनर को किटकैट को अलर्ट करने के साफ निर्देश दिए जाएंगे, जिसके बाद कंपनी सबूत साझा कर उचित कार्रवाई करेगी।


स्थानीय पुलिस और सप्लाई चेन पार्टनर्स के साथ मिलकर जांच चल रही है। कंपनी उम्मीद जता रही है कि जल्द ही इस मामले में कोई सुराग मिल जाएगा। यह घटना कार्गो चोरी की बढ़ती समस्या को भी उजागर करती है, जिससे व्यवसायों को नुकसान हो रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]