रांचीवासी कृपया ध्यान दें! आज इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, सुबह 10:30 से पहले निपटा लें जरूरी काम

रांची के विभिन्न इलाकों में सोमवार को झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा रीवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत चल रहे कार्यों के कारण बिजली ...और पढ़ें

रांची के कई इलाकों में आज बंद रहेगी बिजली। सांकेतिक फोटो
रांची में जेबीवीएनएल के रखरखाव कार्य से बिजली कटौती
कोकर, मोरहाबादी, बरियातू, डोरंडा में बिजली आपूर्ति बाधित
सुबह 10:30 से शाम 4:30 बजे तक रहेगी कटौती
संवाददाता, रांची। शहर के विभिन्न इलाकों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा रीवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत चल रहे कार्यों के कारण की जा रही है।
विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। कोकर डिवीजन अंतर्गत आरएमसीएच सब डिवीजन के तहत पानी टंकी पावर हाउस से जुड़े बरियातू फीडर में अरविंद मार्ग और मैथन विवाह भवन के पास नया पोल लगाने के कार्य के कारण सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।
पानी टंकी, मोरहाबादी पावर हाउस से जुड़े न्यू मोरहाबादी, बड़गाईं, मोरहाबादी और बरियातू फीडर क्षेत्रों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली गुल रहेगी।
जिसके कारण दुर्गावती चौक, चिरौंजी पावर हाउस के आसपास, सुयोग हास्पिटल, मुक्ति धाम, राजकीय उर्दू विद्यालय, पाहनटोली, महावीर कालोनी, प्रगतिशील कालोनी, चित्रगुप्त नगर, गंगा हास्पिटल और भरम टोली दुर्गा पहाड़ आदि क्षेत्र प्रभावित रहेगा। इस दौरान ट्रांसफार्मर बंद रहेंगे और एलटी लाइन को कवर केबल में बदला जाएगा।
कोकर व आसपास के क्षेत्रों में भी कटौती
कोकर अवर प्रमंडल के तहत कृष्णापुरी, छठ तालाब पावर हाउस के पास, चुटिया, अयोध्यापुरी रोड नंबर-4, साई कालोनी, विराट नगर, लोवाडीह, नामकुम, हैदर अली रोड और आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
वहीं, डोरंडा अवर प्रमंडल क्षेत्र के हिनू एयरपोर्ट रोड में तार बदलने और पोल लगाने के कार्य के कारण सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इससे आसपास के इलाके प्रभावित होंगे। विद्युत कार्यपालक अभियंता, कोकर डिवीजन ने बताया कि कार्य पूर्ण होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद जताते हुए सहयोग की अपील की गई है।

Post A Comment
No comments :