iQOO का 7600 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग भी

iQOO ने भारत में अपना नया 5G फोन iQOO 15R लॉन्च किया है। यह कंपनी के फ्लैगशिप लाइनअप का हिस्सा है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 चिपसेट, 50MP ड ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO ने भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने iQOO 15R के नाम से पेश किया है। ये डिवाइस कंपनी के फ्लैगशिप लाइनअप का सबसे नया डिवाइस है। कंपनी ने इससे पहले iQOO 15 को पेश किया था। अब इस नए वाले iQOO 15R में क्वालकॉम का दमदार स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 चिपसेट देखने को मिल रहा है।
साथ ही इस फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल-कैमरा सेटअप मिल रहा है। फोन में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7600 mAh की बड़ी बैटरी भी मिल रही है। इसके अलावा भी डिवाइस में कई शानदार फीचर्स देखने को मिल रहे हैं। डिवाइस स्मूथ स्क्रॉल एक्सपीरियंस के लिए 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED स्क्रीन भी ऑफर कर रहा है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानते हैं....
iQOO 15R की कीमत और उपलब्धता
iQOO 15R के 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 44,999 रुपये है, 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 47,999 रुपये है और टॉप-एंड 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 52,999 रुपये है।

iQOO 15R के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो हैंडसेट में 6.59-इंच 1.5K (1,260 x 2,750 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 5,000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सर्टिफिकेशन मिल रहा है।
हालांकि डिवाइस 144Hz तक का रिफ्रेश रेट भी सपोर्ट करता है। डिवाइस एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट, 12GB तक LPDDR5x रैम, 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिल रही है।
iQOO 15R के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो फोन में OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का Sony LYT-700V प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा डिवाइस में 7,600mAh की लिथियम-आयन बैटरी और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है।

Post A Comment
No comments :