Oppo का 7,025mAh बैटरी वाला 5G फोन: लेटेस्ट चिपसेट, 12GB RAM और 100W फास्ट चार्जिंग भी

ओप्पो जल्द ही भारत में अपना नया 5G फोन Oppo Find X9s लॉन्च करेगा। यह मीडियाटेक के लेटेस्ट Dimensity 9500s चिपसेट के साथ आने वाला भारत का पहला हैंडसेट ...और पढ़ें
-1771912857648_v.webp)

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो जल्द ही भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने वाला है जिसे कंपनी Oppo Find X9s के नाम से पेश करने वाली है। खास बात यह है कि इस डिवाइस में मीडियाटेक का लेटेस्ट चिपसेट देखने को मिलने वाला है। मीडियाटेक ने कन्फर्म किया है कि ओप्पो उन पहले स्मार्टफोन ब्रांड्स में से एक होगा जिनमें नया Dimensity 9500s चिपसेट देखने को मिलेगा।
हाल ही में मीडियाटेक इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है और बताया है कि फाइंड X9s देश का पहला हैंडसेट होगा जो नए चिपसेट के साथ लॉन्च होगा। Dimensity 9500s एक ऑल-बिग-कोर CPU डिजाइन पर बना है जिसमें एक कॉर्टेक्स-X925 कोर 3.73GHz पर क्लॉक्ड है, तीन कॉर्टेक्स-X4 कोर 3.3GHz पर चल रहे हैं और चार कॉर्टेक्स-A720 कोर 2.4GHz पर चल रहे हैं।
Oppo Find X9s के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें फोन में 1.5K रिज़ॉल्यूशन वाला 6.59-इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। डिजाइन के हिसाब से फाइंड X9s में एक बड़ा, हॉरिजॉन्टली अलाइन्ड कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। लेआउट में कथित तौर पर तीन कैमरे एक तरफ होंगे और दूसरी तरफ ब्रांडिंग और फ्लैश एलिमेंट मिल सकता है जो लगभग iPhone 17 Pro जैसा दिख सकता है।
Oppo Find X9s के कैमरा स्पेक्स
फाइंड X9s एक कैमरा-फर्स्ट फ्लैगशिप डिवाइस होने वाला है जिसके पीछे तीन 50MP लेंस हो सकते हैं जिसमें एक प्राइमरी लेंस, एक पेरिस्कोप-स्टाइल टेलीफोटो लेंस और एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। डिवाइस में सामने की तरफ 32-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिल सकता है। इतना ही नहीं डिवाइस में 7,025mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।
इसके अलावा डिवाइस में 12GB तक RAM और 256GB या 512GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। दिलचस्प बात यह है कि रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि Oppo Find X9s चीन में रिलीज नहीं होगा। इसके बजाय, ब्रांड चीनी मार्केट के लिए Oppo Find X9s Pro पर काम कर रहा है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :