Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले Sunil Gavaskar की बड़ी चेतावनी, टीम इंडिया को दी ये खास नसीहत

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले Sunil Gavaskar की बड़ी चेतावनी, टीम इंडिया को दी ये खास नसीहत



दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 विश्व कप में मिली हार के बाद भारतीय टीम को अहम सलाह दी है। उनका मानना है कि भारत को अपन ...और पढ़ें







डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी-20 विश्व कप के मैच से सबक लेकर अपने अहंकार का त्याग करना चाहिए और अति आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरकर हर गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर भेजने के बजाय परिस्थितियों के अनुसार खेलना चाहिए।

Sunil Gavaskar ने भारतीय टीम को दी अहम सलाह

दरअसल, गावस्कर ने जियो स्टार से कहा कि भारत ने दक्षिण अफ्रीका से कोई सबक नहीं लिया। भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर उतर कर हर गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे। टी-20 क्रिकेट ऐसे नहीं खेला जाता।
इसके अलावा उन्होंने कहा,

मैं अक्षर पटेल को प्लेइंग-11 में वापस लेने के बारे में सोचूंगा। खास जिम्बाब्वे की टीम में ज्यादा बाएं हाथ के बल्लेबाज न होने को ध्यान में रखते हुए। आप उन्हें अर्शदीप सिंह की जगह ला सकते हैं। अर्शदीप ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बहुत अच्छी गेंदबाजी की थी और आप ऐसे खिलाड़ी को बदलना नहीं चाहेंगे जो इतनी अच्छी लय में हो। तो शायद टीम कोई बदलाव न करें और उसी टीम के साथ जाए।
-

सुनील गावस्कर


भारतीय टीम ने अभी तक टी20 विश्व कप में कुल 5 मैच खेले हैं, जिसमें से 4 मैच ग्रुप स्टेज के रहे, जबकि एक मैच सुपर-8 स्टेज का रहा। ग्रुप-स्टेज में अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स पर भारत ने जीत हासिल की, लेकिन सुपर-8 में अपने पहले मैच में उन्हें साउथ अफ्रीका से 76 रन से हार का सामना करना पड़ा। अब भारत का सामना जिम्बाब्वे से 26 फरवरी को होना है, जिसमें जीत हासिल करना टीम के लिए बेहद जरूरी होगा।


किस टीम का है कितना नेट रन रेट? (सुपर-8 ग्रुप-1)

वेस्टइंडीज : +5.350
साउथ अफ्रीका : +3.800
भारत : -3.800
जिम्बाब्वे : -5.350
सुपर 8 ग्रुप-2

इंग्लैंड: +2.550
पाकिस्तान: 0.000
न्यूजीलैंड:0.000
श्रीलंका: -2.550
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]