Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

जिंदा नहीं बचता...India's Got Latent कॉन्ट्रोवर्सी के बाद बुरा था Samay Raina का हाल, अब डोनाल्ड ट्रंप के बारे में कही ये बात

जिंदा नहीं बचता...India's Got Latent कॉन्ट्रोवर्सी के बाद बुरा था Samay Raina का हाल, अब डोनाल्ड ट्रंप के बारे में कही ये बात


Samay Raina ने हाल ही में अपने नए शो स्टिल अलाइव, कॉमेडियन पर पुलिस केस और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में बात की। उन्होंने मैडिसन स्क्वा ...और पढ़ें





एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कॉमेडियन समय रैना ने हाल ही में अपने नए शो 'स्टिल अलाइव', मैडिसन स्क्वायर गार्डन में परफॉर्मेंस और कई दूसरी बातों पर बात की। उन्होंने इंडियाज गॉट लेटैंट विवाद को लेकर 2025 के अपने पुलिस केस के बारे में भी बात की।

क्यों रखा शो का नाम स्टिल अलाइव

जब समय से पूछा गया कि उनके शो का नाम 'स्टिल अलाइव' क्यों है, तो कॉमेडियन ने कहा, 'क्योंकि पिछले साल बहुत ज्यादा चांस था कि मैं जिंदा नहीं रहूंगा। लेकिन अब मैं जिंदा हूं और सब कुछ होने के बावजूद स्टेज पर जाने के लिए एक्साइटेड हूं। यही बात इस शो में है। इसीलिए इसका नाम 'स्टिल अलाइव' है।
उन्होंने एक इंटरव्यू में इंडियाज गॉट लेटेंट शो में अपने जोक्स पर हुई आलोचना और उसके बाद अपने खिलाफ हुए पुलिस केस की बात कर रहे थे। शो में उनकी कुछ टिप्पणियों को अश्लील और आपत्तिजनक बताया गया था, जिससे सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग हुई और ऑनलाइन कंटेंट मॉडरेशन पर भी बहस छिड़ गई।




समय मैडिसन स्क्वायर गार्डन में परफॉर्म करने वाले सबसे कम उम्र के और बहुत कम कॉमेडियन में से एक हैं। अपने करियर की शुरुआत में ही इतने बड़े वेन्यू पर परफॉर्म करने के पीछे के आइडिया के बारे में पूछे जाने पर, समय ने कहा, 'यह शो मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि मैंने इसे पूरे दिल से लिखा है। यह उन शोज में से एक है जो बहुत कम स्क्रिप्टेड है। ज्यादातर बातें मैं मौके पर ही कहता हूं। मैं आखिरी शो सबसे अच्छी जगह पर करना चाहता था। इसीलिए मैंने मैडिसन स्क्वायर गार्डन को चुना'।

डोनाल्ड ट्रंप के बारे में क्या बोले समय

जब उनसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में उनके विचार पूछे गए, तो कॉमेडियन ने कहा, 'मैं डोनाल्ड ट्रंप के बारे में क्या कह सकता हूं? वह सीधे केस कर देते हैं। मैं यूनाइटेड स्टेट्स में सबसे आखिरी चीज जो चाहता हूं, वह है मेरे खिलाफ कोई कानूनी केस। मुझे अपने शब्दों का ध्यान रखना होगा क्योंकि मैं यहां आर्टिस्ट वीजा पर हूं'।


उन्होंने मजाक में कहा, 'मैं यहां कुछ नहीं कहने वाला, भारत में पुलिस आती है और कॉमेडियन को ले जाती है, लेकिन अमेरिका में पुलिस आती है और ऑडियंस को ले जाती है।


इंडियाज गॉट लेटेंट से आए सुर्खियों में

समय मई 2025 में तब सुर्खियों में आए जब 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' पर कथित तौर पर अश्लीलता फैलाने और सेक्शुअली एक्सप्लिसिट बातचीत करने के आरोप में उनके साथ-साथ अपूर्वा मुखीजा, आशीष चंचलानी और रणवीर अल्लाहबादिया सहित कई जानी-मानी हस्तियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। यह विवाद तब और बढ़ गया जब रणवीर के एक मजाक का वायरल क्लिप ऑनलाइन वायरल हुआ, जिससे लोगों में गुस्सा भड़का और बड़े पैमाने पर निंदा हुई।


कॉमेडियन ने जुलाई 2025 में अपना अलाइव एंड अनफिल्टर्ड इंडिया टूर सफलतापूर्वक पूरा किया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]