Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Dhurandhar 2 को तबाह करने के लिए 'Toxic' के मेकर्स ने बनाया मास्टरप्लान? रिलीज से पहले 2 राज्यों पर किया कब्जा

Dhurandhar 2 को तबाह करने के लिए 'Toxic' के मेकर्स ने बनाया मास्टरप्लान? रिलीज से पहले 2 राज्यों पर किया कब्जा



यश की 'टॉक्सिक' और रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के बीच 19 मार्च को सिनेमाघरों में सबसे बड़ी टक्कर होने वाली है। ये दोनों ही फिल्में पैन इंडिय ...और पढ़ें







एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मार्च का महीना सिनेप्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। 19 मार्च 2026 को एक तरफ जहां यश की फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) रिलीज होगी, वहीं 'धुरंधर: द रिवेंज' भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए आ रही है। यह दो बड़ी फिल्मों का सबसे बड़ा क्लैश माना जा रहा है।


खास बात यह है कि यश की 'टॉक्सिक' और रणवीर सिंह की 'धुरंधर-2' (Dhurandhar 2), दोनों ही फिल्में हिंदी, मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ और तमिल भाषाओं में रिलीज होंगी। नॉर्थ इंडिया के सिनेमाघरों में स्क्रीन्स के बंटवारे पर सबकी निगाहें थीं, लेकिन इस बीच ही 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने 'धुरंधर-2' को साउथ में धूल चटाने का पूरा बंदोबस्त कर लिया है और उनका मास्टरप्लान बिल्कुल तैयार है।

'टॉक्सिक' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स को लेकर हुई बड़ी डील

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि दिल राजू की कंपनी 'श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन' (SVC) ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के 120 करोड़ में डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीद लिए हैं। यह किसी भी नॉन-तेलुगु फिल्म की अभी तक की सबसे बड़ी डील है। 'केजीएफ 2' के बाद यश की फैन फॉलोइंग साउथ और बॉलीवुड में काफी ज्यादा बढ़ी है, जिसका मेकर्स पूरा फायदा उठाना चाहते हैं।


AP-TG में 'टॉक्सिक' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीदने के लिए तीन दावेदार थे, जिनमें पीवीआर आइनॉक्स (PVR Inox) भी शामिल था। हालांकि, यह डील दिल राजू की कंपनी को मिली।



दिल राजू ने एक बयान जारी करते हुए कहा, "यश भारतीय सिनेमा के एक बड़े दिग्गज एक्टर हैं और 'केजीएफ 2' के बाद उनकी लोकप्रियता दुनियाभर में बढ़ गई है। वह 'केजीएफ 2' के बाद क्या नया लेकर आएंगे, इसे लेकर दर्शकों में लंबे समय से उत्सुकता थी। चार साल के इंतजार के बाद फिल्म का बज काफी है और उम्मीदें भी बहुत ज्यादा हैं।"

'धुरंधर-2' के लिए कैसे खड़ी होंगी मुश्किलें?

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि दिल राजू की तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में मजबूत पकड़ है। तेलुगु राज्यों के सिनेमाघरों में उनका दबदबा है। इस डील से 'धुरंधर-2' के मेकर्स को दो बड़े नुकसान हो सकते हैं। पहला यह कि 'टॉक्सिक' को सिनेमाघरों में प्राइमटाइम शोज मिलने के चांसेस सबसे ज्यादा हैं और दूसरा कि यश की फिल्म को रणवीर सिंह की फिल्म के मुकाबले वहां ज्यादा स्क्रीन्स मिल सकती हैं, जिसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिलेगा।




रिपोर्ट्स की मानें तो दिल राजू और अल्लू अरविंद के पास साउथ में लगभग 400 सिनेमाघर हैं। जबकि 'धुरंधर-2' के साथ जियो स्टूडियोज, इसे आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में रिलीज करने के लिए इंडिपेंडेंट (स्वतंत्र रूप से) ही साउथ के मैदान में उतर रहा है। हालांकि, नॉर्थ इंडिया में 'धुरंधर-2' को मात देना शायद 'टॉक्सिक' के मेकर्स के लिए मुश्किल होगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]