Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

तालाब में मिली लाश, तीन दिन से थे लापता... 27 साल के बेटे की मौत से टूटे हॉलीवुड स्टार Lil Jon

तालाब में मिली लाश, तीन दिन से थे लापता... 27 साल के बेटे की मौत से टूटे हॉलीवुड स्टार Lil Jon



हॉलीवुड इंडस्ट्री में 27 साल के नाथन स्मिथ (Nathan Smith) की मौत से सनसनी फैल गई है। रैपर लिल जॉन (Lil Jon) के बेटे की लाश उनके घर के पास ही मिला था। ...और पढ़ें





एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड से एक बुरी खबर सामने आई है। जाने-माने रैपर और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर लिल जॉन (Lil Jon) के 27 साल के बेटे नाथन स्मिथ (Nathan Smith) की मौत हो गई है।

E! News के मुताबिक, डीजे यंग स्लेड के नाम से मशहूर नाथन स्मिथ को तीन दिनों से ढूंढा जा रहा था। बीते दिन ही यानी 6 फरवरी 2026 को रैपर के बेटे की लाश अटलांटा स्थित उनके घर के पास मौजूद एक तालाब में मिली थी।

बेटे की मौत से टूटे रैपर

बेटे की अचानक मौत से रैपर और उनका परिवार बिखर गया है। हाल ही में लिल जॉन ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने कहा, "हमारे बेटे नाथन स्मिथ की मौत से मैं बहुत दुखी हूं। उनकी माँ (निकोल स्मिथ) और मैं बहुत दुखी हैं।"


आखिरी बार बेटे संग ऐसे बिताया था पल

नाथन स्मिथ के बारे में लिल जॉन ने कहा, "नाथन बहुत दयालु इंसान था। वह बहुत केयरिंग, समझदार, शांत और नेक दिल था। वह अपने परिवार और दोस्तों से बहुत प्यार करता था। हम नाथन से बहुत प्यार करते थे और हमें उस पर बहुत गर्व है। उन्हें प्यार और सम्मान मिला। हमने आखिरी पल में भी उनके साथ यही भावनाएं जाहिर की थीं।"

कौन थे नाथन स्मिथ?

लिल जॉन के बेटे नाथन स्मिथ ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया था। वह इंजीनियर होने के साथ म्यूजिक प्रोड्यूसर और आर्टिस्ट के रूप में काम कर रहे थे। 27 साल के नाथन का तीन दिन से कुछ पता नहीं चल रहा था। अधिकारी उनकी तलाश में जुटी थी और उनका लोकेशन ढूंढने की कोशिश कर रही थी।




6 फरवरी की सुबह 11 बजे के आसपास पुलिस को नाथन की लाश मिली। फिलहाल, नाथन की मौत कैसे हुई है, अभी तक इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]