Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

अभी भी ICU में हैं सलमान खान के पिता, हालचाल लेने पहुंचे आमिर खान ने दिया सलीम खान का हेल्थ अपडेट

अभी भी ICU में हैं सलमान खान के पिता, हालचाल लेने पहुंचे आमिर खान ने दिया सलीम खान का हेल्थ अपडेट


सलीम खान (Salim Khan Health Update) के पिता कुछ दिन पहले लीलावती अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। अब आमिर खान ने बेस्ट फ्रेंड सलमान खान के पिता का हालचाल ...और पढ़ें






सलीम खान को हुआ था माइनर ब्रेन हैमरेज


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ब्रेन हैमरेज की शिकायत के बाद 9 दिन पहले सलमान खान के पिता सलीम खान (Salim Khan) को मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एडमिट होने के बाद लीलावती अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया था कि सलीम खान वेंटिलर पर हैं और उन्हें एक माइनर ब्रैन हैमरेज हुआ है। जब से सलीम अस्पताल में भर्ती हैं, उनसे मिलने बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स गए।

सलीम खान का हेल्थ अपडेट

शाह रुख खान के बाद अब आमिर खान भी अपने जिगरी यार सलमान खान के पिता सलीम खान से मिलने लीलावती अस्पताल गए। अब एक्टर ने पैपराजी के साथ बातचीत में सलमान के पिता का हाल बताया है। आमिर का कहना है कि सलमान के पिता अभी भी ICU में हैं।

सलीम को देखने अस्पताल गए थे आमिर

एक इवेंट में मीडिया के साथ बातचीत में आमिर खान ने कहा कि वह सलीम से पर्सनली नहीं मिले, लेकिन उनके परिवार के साथ बैठे। उन्होंने कहा-


मैं सलीम साहब से मिलने गया था, हम सब दुआ कर रहे हैं कि वो जल्दी से ठीक हो जाएं। जो मुझे अलवीरा ती बता रही हैं, हर रोज की उनकी हेल्थ इम्प्रूव हो रही है। हम सब प्रार्थना कर रहे हैं कि वो जल्दी घर आ जाएं और उनकी हेल्थ भी वापस आ जाए।


आमिर खान से पहले शाह रुख खान, रणवीर सिंह, जावेद अख्तर समेत कई सेलिब्रिटी सलीम खान से मिलने लीलावती अस्पताल गए थे। सेलेब्स के साथ-साथ फैंस भी सलीम के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

8520/
आमिर खान का वर्क फ्रंट

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन बतौर प्रोड्यूसर वह काफी एक्टिव हैं। लापता लेडीज और हैप्पी पटेल जैसी फिल्मों का निर्माण करने के बाद अब उनकी फिल्म 'एक दिन' रिलीज हो रही है जिसमें उनके जुनैद खान और साई पल्लवी लीड रोल निभा रही हैं। सनी देओल के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म 'लाहौर 1947' भी इसी साल पर्दे पर आएगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]