'दुनिया की कोई ताकत मेरे नाती...', Jaya Bachchan के चलते खतरे में अगस्त्य का करियर? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

जया बच्चन (Jaya Bachchan) के पैपराजी संग अनबन की खबरें हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने बताया कि उनके इस अनबन का असर उनके नाती अग ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की कोई ताकत मेरे नाती की किस्मत नहीं बदल सकती है। यह मानना है अभिनेत्री व राज्यसभा सदस्य जया बच्चन (Jaya Bachchan) का ।
जया बच्चन के मुताबिक, पैपराजी के साथ उनकी अनबन का असर उनके नाती व श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) के बेटे अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) के बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन और दर्शकों की धारणा पर नहीं पड़ सकता है।
अगस्त्य नंदा के स्टारडम पर बोलीं जया बच्चन
हाल ही में वैरायटी को दिए इंटरव्यू में जया ने अपने नाती अगस्त्य नंदा के बारे में कहा, 'दुनिया की कोई ताकत मेरे नाती की किस्मत नहीं बदल सकती। अगर अगस्त्य को स्टार बनना है तो कोई उसे रोक नहीं सकता।'
15 साल तक अमिताभ बच्चन रहे बैन
पति व अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का उदाहरण देते हुए जया ने कहा, "मीडिया की धारणा ने उनके करियर को कभी प्रभावित नहीं किया। स्टारडम के चरम पर अमितजी को लगभग 15 साल तक प्रेस ने बैन कर दिया था। इससे उनके करियर पर क्या असर पड़ा ? अगस्त्य का प्रेस के साथ अलग रिश्ता है। इसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है।'

Amitabh and Jaya with grand kids Navya, Aradhya and Agastya- X
अगस्त्य नंदा का बॉलीवुड करियर
अगस्त्य नंदा ने OTT फिल्म 'द आर्चीज' (The Archies) से फिल्मों में डेब्यू किया था। इसी साल उनकी थिएटर में रिलीज होने वाली पहली फिल्म 'इक्कीस' (Ikkis) आई जिसमें अभिनेता ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म ने उतनी सफल नहीं रही, जितनी उम्मीद की जा रही थी। यह धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म थी।
पैपराजी के साथ जया बच्चन की अनबन
जया बच्चन और पैपराजी के बीच की अनबन की खबरें सुर्खियों में रहती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका पैपराजी का साथ रिश्ता जीरो है। साथ ही उनके रहन-सहन पर भी कमेंट किया था। इसके चलते उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :