Don 3 के विवाद के बीच Farhan Akhtar का हॉलीवुड में डेब्यू, भारत रत्न विजेता की भूमिका में दिखेंगे एक्टर

एक और Don 3 को लेकर विवाद चल रहा है और दूसरी ओर Farhan Akhtar अपनी हॉलीवुड फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं। हाल ही में, एक्टर की हॉलीवुड डेब्यू का ऐ ...और पढ़ें

फरहान अख्तर की हॉलीवुड में हुई एंट्री। फोटो क्रेडिट- एक्स
फरहान अख्तर को मिली पहली हॉलीवुड फिल्म
निर्देशन छोड़ एक्टिंग पर फरहान का पूरा ध्यान!
ऑस्कर विनिंग डायरेक्टर संग काम करेंगे फरहान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने लंबी छलांग मारी है। 120 बहादुर के बाद फिर से फरहान बड़े पर्दे पर अभिनय का जादू चलाएंगे, लेकिन इस बार इंडस्ट्री बॉलीवुड नहीं, बल्कि हॉलीवुड होगी। जी हां, फरहान की पहली हॉलीवुड फिल्म का ऐलान हो गया है।
फरहान अख्तर इन दिनों डॉन 3 (Don 3) को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। तीन साल से अटकी फिल्म से रणवीर सिंह ने किनारा कर लिया है और फरहान ने उनसे 40 करोड़ की डिमांड कर दी है। अब इन विवादों के बीच फरहान की आगामी फिल्म का ऐलान हो गया है।
फरहान का हॉलीवुड में डेब्यू
सोनी पिक्चर्स ने फरहान अख्तर के साथ अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है जिसका नाम 'द बीटल्स- अ फोर फिल्म सिनेमैटिक इवेंट' (A Beatles A Four Film Cinematic Event) है। इस फिल्म का निर्देशन ऑस्कर विनिंग डायरेक्टर सैम मेंडस (Sam Mendes) करने वाले हैं।
इन किरदारों संग दिखेगी फरहान की जुगलबंदी
फिल्म दो साल बाद यानी अप्रैल 2028 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में फरहान अख्तर के अलावा लूसी बॉयन्टन (Lucy Boynton), मॉर्फिड क्लार्क (Morfydd Clark) और हैरी लॉटी (Harry Lawtey) मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं।
पंडित रवि शंकर की भूमिका में फरहान
हॉलीवुड फिल्म 'द बीटल्स' में फरहान अख्तर रियल लाइफ कैरेक्टर में जान फूंकेंगे। वह भारत रत्न विजेता और सितार वादक पंडित रवि शंकर (Pandit Ravi Shankar) की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
वैरायटी के मुताबिक, मशहूर ब्रिटिश बैंड पर बनी बड़े लेवल की बायोग्राफिकल सीरीज UK में पहले ही प्रोडक्शन में आ चुकी है और अप्रैल 2028 में सोनी पिक्चर्स के तहत ग्लोबल थिएटर में रिलीज होगी। चारों आपस में जुड़ी फिल्मों में से हर एक 'द बीटल्स' की कहानी को एक अलग बैंड मेंबर- जॉन लेनन, पॉल मेकार्टनी, जॉर्ज हैरिसन और रिंगो स्टार के नजरिए से बताएगी।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :