Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

एकता कपूर के शो में इच्छाधारी नागिन के बाद आई 'इच्छाधारी ड्रैगन', चकरा गया लोगों का दिमाग

एकता कपूर के शो में इच्छाधारी नागिन के बाद आई 'इच्छाधारी ड्रैगन', चकरा गया लोगों का दिमाग


Naagin 7 Upcoming Updates: एकता कपूर के शो 'नागिन 7' में अब 'इच्छाधारी ड्रैगन' की एंट्री हुई है। शो में प्रियंका चाहर चौधरी नागिन की भूमिका में हैं और ...और पढ़ें





'इच्छाधारी ड्रैगन' से होगी 'नागिन' की लड़ाई!


एकता कपूर के नागिन 7 में इच्छाधारी ड्रैगन की एंट्री


कनिका मान निभाएंगी शो में इच्छाधारी ड्रैगन का रोल


नए कॉन्सेप्ट पर दर्शक हैरान, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर (Ekta Kapoor) अपने शोज में कुछ ना कुछ ऐसा जरूर करती हैं कि फैंस चौंकते जरूर हैं। एकता का पॉपुलर टीवी शो नागिन अपने सातवें सीजन के साथ आया है और टीवी पर 'नागिन 7' इस वक्त खूब सुर्खियां बटोर रहा है, लेकिन इसी बीच अब इस शो में कुछ ऐसा देखने को मिला है कि लोगों ने अपने माथा पकड़ लिया है।

'इच्छाधारी ड्रैगन' भी शो में आएगा नजर

'नागिन 7' (Naagin 7) टीवी पर शुरू हो चुका है और शो में इस वक्त काफी ट्विस्ट एंड टर्न्स भी देखने को मिल रहे हैं। शो में मुख्य किरदार प्रियंका चहर चौधरी और मनिक पॉल निभा रहे हैं। प्रियंका शो में नागिन बनी हैं और अब शो में इच्छाधारी ड्रैगन की एंट्री हो रही है।


दरअसल शो का फॉरमेट इस बार इच्छाधारी ड्रैगन के इर्द-गिर्द भी बनाया गया। पहले ही तय किया जा चुका था कि पड़ोसी देश से आया दुश्मन इच्छाधारी ड्रैगन शो में नागिन की मुसीबतें बढ़ाएगा। हालांकि पहले ये नही पता था ड्रैगन शो में रहेगा या नहीं। बीते दिनों ही शो में ड्रैगन को नागिन द्वारा मारते हुए भी दिखाया गया लेकिन अब ड्रैगन फिर से आ रहा है।

कनिका मान निभाएंगीं इच्छाधारी ड्रैगन का किरदार

शो में एक तरफ जहां नागिन के किरदार में प्रियंका चहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) हैं तो वहीं इच्छाधारी ड्रैगन का रोल अब कनिका मान (Kanika Mann) निभाएंगीं। इसका एक ऑफिशियल प्रोमो भी आ चुका है, जिसमें साफ दिख रहा है कि शो में प्रियंका यानि नागिन अनंता अब इच्छाधारी ड्रैगन बनीं कनिका से जंग लड़ती हुई दिखाई देंगी।

कहने को तो ये कॉन्सेप्ट नया है, लेकिन शो में कनिका की एंट्री से लोगों को दिक्कत नहीं है पर हां इच्छाधारी ड्रैगन के कॉन्सेप्ट को देख लोगों का सर जरूर चकरा गया है।


शो को ट्रोल कर रहे हैं सोशल मीडिया यूजर्स

जैसे ही ये प्रोमो आया तो अब शो को लेकर अलग-अलग बातें हो रही हैं। कई लोगों ने नागिन 7 की स्क्रिप्ट राइटिंग पर सवाल खड़े कर दिए तो कोई कह रहा है कि नागिन तक तो सब ठीक था लेकिन अब ड्रैगन भी इच्छाधारी हो गया, ये समझ से बाहर है।




एक रेडिट यूजर ने प्रोमो को शेयर किया और लिखा कि, ''पहले मुझे शक था कि एकता शो में ड्रैगन को इच्छाधारी नहीं बनाएंगीं। लेकिन अफसोस मैं गलत था।'' इसके अलावा कई यूजर्स हैं जिन्होंने भी इस पर अपनी राय रखी है और शो के इस कॉन्सेप्ट पर अपनी नाराजगी भी बताई है।




आपको बता दें कि इससे पहले भी कुछ यूजर्स ने शो में इस्तेमाल किए जाने वाले AI सीन्स पर भी नाराजगी जाहिर की थी। फिलहाल तो नागिन की चर्चा टीवी पर खूब हो रही है और शो को पसंद भी किया जा रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]