Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Celina Jaitley को मिला प्रीति जिंटा का साथ, फौजी भाई की रिहाई के लिए उठाई आवाज

Celina Jaitley को मिला प्रीति जिंटा का साथ, फौजी भाई की रिहाई के लिए उठाई आवाज


Celina Jaitley Brother Case: मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट एक्ट्रेस सेलिना जेटली के भाई रिटायर्ज मेजर विक्रांत जेटली का पक्ष रखने के लिए दुबई में एक कान ...और पढ़ें




प्रीति जिंटा और सेलिना जेटली (फोटो क्रेडिट- एक्स)


16 महीने से जेल में बंद हैं सेलिना जेटली के भाई


दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश से सेलिना के भाई को मिलेगी राहत


अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दिया सेलिना जेटली का साथ


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले एक साल अभिनेत्री सेलिना जेटली के भाई सेवानिवृत्त मेजर विक्रांत जेटली संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई की जेल में बंद हैं। अपने भाई की रिहाई के लिए सेलिना ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर मंगलवार को अदालत ने सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को ये निर्देश दिया है कि विक्रांत का पक्ष रखने के लिए दुबई में एक कानूनी फर्म तैयार की जाए।


कोर्ट के इस आदेश को मद्देनजर रखते हुए सेलिना जेटली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और अदालत का शुक्रियादा किया है। सेलिना की पोस्ट पर अब अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने रिएक्ट किया है।
सेलिना को मिला प्रीति का साथ

मंगलवार को सेलिना जेटली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया। जिसमें सेलिना ने अपने एक्स आर्मी मैन भाई विक्रांत जेलटी की तस्वीर को शामिल रखते हुए दिल्ली हाई कोर्ट के ताजा निर्देश का अभिनंदन किया है। सेलिना ने पोस्ट में लिखा है-




महीनों की लगातार कोशिशों के बाद, मैंने अपने भाई मेजर विक्रांत कुमार जेटली (रिटायर्ड) के लिए कानूनी प्रतिनिधित्व हासिल कर लिया है, जो पिछले 16 महीने से ज्यादा समय से UAE में हिरासत में हैं। हमारे सैनिक की गरिमा को दिल्ली के माननीय हाई कोर्ट ने बरकरार रखा है। इसके लिए धन्यवाद।




View this post on Instagram

A post shared by Celina Jaitly (@celinajaitlyofficial)



इसके अलावा सेलिना जेटली ने पोस्ट में कोर्ट के निर्देश को विस्तार पूर्वक बताया है। एक्ट्रेस के इस इंस्टा पोस्ट पर बी टाउन की फेमस अदाकारा प्रीति जिंटा ने भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

प्रीति ने किया कमेंट

उन्होंने ने कमेंट में लिखा है- ऑल द बेस्ट बेबी, बहुत खुशी हुई कि चीजें सही दिशा में आगे की तरफ बढ़ रही हैं। डटे रहो और हिम्मत मत हारना। इस तरह से प्रीति जिंटा ने सेलिना जेटली की अपने भाई की रिहाई की लड़ाई में साथ दिया है। सोशल मीडिया पर तमाम फैंस प्रीति से इस व्यवहार की सराहना कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने एक एक्ट्रेस होनेे नाते डंके की चोट पर दूसरी अभिनेत्री का समर्थन दिया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]