Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Doja Cat और रणवीर सिंह का डेडली कॉम्बिनेशन! Dhurandhar: The Revenge में इंटरनेशनल आवाज सुन झूम उठे फैंस

Doja Cat और रणवीर सिंह का डेडली कॉम्बिनेशन! Dhurandhar: The Revenge में इंटरनेशनल आवाज सुन झूम उठे फैंस



'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar The Revenge Teaser) का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें अमेरिकी रैपर डोजा कैट का गाना 'Aaahh Men' सुनाई दे रहा है। फैंस को ...और पढ़ें






'धुरंधर: द रिवेंज' टीजर में डोजा कैट का गाना 'Aaahh Men'.


फिल्म 19 मार्च 2026 को पांच भाषाओं में होगी रिलीज.


रणवीर की फिल्म में डोजा की आवाज सुन झूम उठे फैंस


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर... धुरंधर और सिर्फ धुरंधर... सोशल मीडिया पर जब से 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) का टीजर आया है, तबसे हर तरफ सिर्फ इसी की बात हो रही है। हर कोई इसी की चर्चा में लगा हुआ है। हालांकि कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें धुरंधर के टीजर में कुछ नया देखने को नहीं मिला है।


इंटरनेट मायूस होकर बैठा है कि 'धोखेबाज' मेकर्स ने दिलों के साथ खेल लिया, लेकिन टीजर में एक धमाकेदार म्यूजिक नजर आया है, जिसकी चर्चा जबरा अंदाज में हो रही है। क्या है पूरी खबर, आइए जानते हैं...
धुरंधर 2 में सुनाई दी इंटरनेशनल आवाज

'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर (Dhurandhar: The Revenge Teaser)आखिरकार रिलीज हो गया है और इंटरनेट पर मिले-जुले रिएक्शन टीजर को मिल रहे हैं। हालांकि जिस चीज ने सबको चौंका दिया, वह था टीजर के पीछे बज रहा अमेरिकी रैपर और सिंगर डोज़ा कैट (Doja Cat) का धमाकेदार ट्रैक 'Aaahh Men'।



जी हां, चौंकिए मत टीजर में डोज़ा कैट के 'Aaahh Men' का इस्तेमाल किया गया है। गाने का बेबाक अंदाज फिल्म के एक्शन सीन्स, रिवेंज और रणवीर के तेवर में चार चांद लगा रहा है। अक्सर बॉलीवुड की स्पाई फिल्मों में इंटरनेशनल म्यूजिक का इस्तेमाल होता है लेकिन इस बार धुरंधर 2 में भी संगीत शानदार होने वाला है।



फैंस हुए डोजा की आवाज के दीवाने

वहीं टीजर में जैसे ही डोजा कैट की आवाज सुनाई दी तो कुछ यूजर्स ने इस पर जमकर रिएक्ट किया। एक यूजर ने कमेंट किया, "2026 में बॉलीवुड फिल्म के टीजर में डोज़ा कैट का होना मेरी लिस्ट में नहीं था," वहीं दूसरे ने लिखा, "इंतजार नहीं कर सकता कि कब डोज़ा इसे नोटिस करेंगी और भारत में उनकी लोकप्रियता अचानक बढ़ जाएगी।"






एक यूजर ने लिखा, "BGM सच में कमाल है," और एक अन्य ने कहा, "ये नया BGM भी बढ़िया है यार!" ऐसे कई यूजर्स हैं जिन्होंने इस बीजीएम ट्रेक की भर-भरकर तारीफें की हैं।





वहीं खबर आ रही है कि, इस बार फिल्म का म्यूजिक सारेगामा की बजाय टीसीरीज पर आएगा।



आपको बता दें कि, हम्जा और जसकीरत सिंहग रांगी बनकर रणवीर इस बार कुछ नया दिखाने की कोशिश में है और इस बार जमकर धूम-धड़ाका फिल्म में दिखेगा।


जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और B62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। आदित्य धर ने इस बार अपने डायरेक्शन से क्या कमाल किया है, ये अब फिल्म की रिलीज के साथ ही पता चलेगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]