Dhurandhar और Toxic को हीरामंडी के एक्टर ने बताया 'हिंसक', फिल्ममेकर्स की सोच पर भी सवाल!

Dhurandhar और Toxic जैसी फिल्मों पर अबतक कई लोगों ने सवाल खड़े किए हैं और अब लीजिए इस फेहरिस्त में एक और एक्टर ने सवाल खड़ा किया है। सवाल ये है कि क्य ...और पढ़ें

धुरंधर और टॉक्सिक पर हीरामंडी के एक्टर का बयान
हीरामंडी एक्टर फिल्मों में हिंसा पर सवाल उठाए
धुरंधर और टॉक्सिक को बताया हिंसा को बढ़ावा देने वाली फिल्में
फिल्ममेकर्स की सोच पर भी गंभीर सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर की धुंआधार कमाई जा रही है और इसी बीच फिल्म के अगले पार्ट का टीजर भी आ गया है, जिस पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि धुरंधर पर प्रतिक्रियाओं का दौर तो फिल्म की रिलीज से ही चला आ रहा है।
ज्यादातर लोगों ने फिल्म धुरंधर को पसंद ही किया है, हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने फिल्म पर आपत्ति जताई है और फिल्म का विरोध भी किया और अब इस लिस्ट में एक और एक्टर का नाम शामिल हो गया है...
क्या बोले हीरामंडी एक्टर जेसन शाह?
जितने मुंह उतनी बातें... अक्सर ये कहा जाता है और धुरंधर (Dhurandhar: The Revenge) को लेकर भी यही हो रहा है। हाल ही में नेटफ्लिक्स (Dhurandhar on Netflix) पर रिलीज हुई हीरामंडी सीरीज के एक्टर जेसन शाह ने इस पर बात की है और जेसन (Jason Shah On Dhurandhar) ने धुरंधर को हिंसा को बढ़ावा देने वाली फिल्म बताया है। उन्होंने कहा कि,
''देखिए, फिल्मों पर धर्म और राजनीति का हमेशा से ही बहुत गहरा असर रहा है और यह सिर्फ भारत की बात नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया में ऐसा ही है। सिनेमा मूल रूप से कला का वह रूप है जो सीधे लोगों से संवाद करता है, उनसे जुड़ता है। ऐसे में अगर फिल्में वक्त के साथ खुद को नहीं बदलेंगी, तो दर्शक उनमें दिलचस्पी लेना बंद कर सकते हैं। हालांकि, मुझे एक बात का मलाल है कि आज की फिल्मों से वो 'मासूमियत' खत्म हो गई है। क्या आज के दौर में हर कोई 'पार्टनर' जैसी फिल्में देखने थिएटर जाएगा? मुझे नहीं लगता। आज के दर्शकों को सिर्फ बेहिसाब हिंसा देखनी है। मैं फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर देख रहा था, जिसे देखकर साफ समझ आता है कि बतौर प्रोड्यूसर हमारा दिमाग अब किस स्तर तक पहुंच चुका है और हम क्या परोस रहे हैं।"

बड़ी बात ये है कि जेसन ने यहां सिर्फ धुरंधर की बात नहीं की, बल्कि उन्होंने धुरंधर के साथ-साथ टॉक्सिक को लेकर भी कहा कि टॉक्सिक भी वैसी ही फिल्म है, जिसमें खूब खून-खराबा और एक्शन दिखाया गया है। धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) और टॉक्सिक (Toxic) एक ही दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही हैं। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा तूफान आना लाजमी है।

वैसे इससे पहले हाल ही में धड़क 2 (Dhadak 2) की डायरेक्टर शाजिया इकबाल (Shazia Iqbal) ने भी फिल्म धुरंधर पर निशाना साधा था और फिल्म को खतरनाक और खौफनाक बताया था।
इसके अलावा भी कई लोग इससे पहले धुरंधर को प्रोपेगेंडा और हिंसा फैलाने वाली फिल्म बता चुके हैं, हालांकि मेकर्स को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ कमा चुकी है और अब बारी इसके अगले पार्ट की है।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :