'हीरोइन नहीं करना चाहतीं काम,' 69 साल के Anil Kapoor को मलाल, एक्ट्रेस को लेकर कही ये बात
हीरोइन नहीं करना चाहतीं काम,' 69 साल के Anil Kapoor को मलाल, एक्ट्रेस को लेकर कही ये बात
अभिनेता अनिल कपूर अपनी आने वाली फिल्म सूबेदार को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सूबेदार के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अनिल ने बताया कि मौजूदा की अभिनेत्रियां ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत में इन दिनों फिल्मों से संबंधित समारोह में यह चलन खूब चल रहा है कि मीडिया के सवालों से बचने के लिए सितारे पीआर टीम द्वारा पहले से तय किए सवालों के जवाब देते हैं। सोमवार को मुंबई में अभिनेता अनिल कपूर की आगामी फिल्म सूबेदार के ट्रेलर लांच दौरान भी कुछ ऐसा ही देखा गया।
जहां पत्रकारों को सिर्फ पीआर टीम द्वारा तय सवाल पूछने के लिए ही माइक दिए जा रहे थे। इस बीच अनिल कपूर ने कुछ ऐसा किया, जो आज के सितारों के लिए एक मिसाल बन गया। तय सवाल खत्म होने के बाद एंकर ने जब सवाल-जवाब का सिलसिला बंद करने की घोषणा की तभी अनिल ने कहा कि आजकल ये बहुत हो गया है कि पीआर ही अपने सवाल करेंगे।
क्यों आप लोगों को ऐसा लगता है (कि कुछ विवादास्पद हो जाएगा)? सवाल पूछने दो, सब डरते हैं आजकल (सवालों से)। इस दौरान अनिल ने मौजूदा समय की अभिनेत्रियों के साथ काम करने को लेकर एक शॉकिंग खुलासा भी किया है।
हीरोइन नहीं तैयार
इस दौरान वर्तमान में अपने दौर की अभिनेत्रियों के साथ अपने समीकरण पर अनिल कपूर ने बात करते हुए कहा, ‘आजकल कोई हीरोइन मेरे साथ काम करने के लिए तैयार ही नहीं है। क्या करें, वो सिर्फ युवा लड़कों के साथ काम करना चाहती हैं। जो सीनियर भी है, वो भी मेरे साथ काम करने के लिए तैयार नहीं है। तो हीरोइन के बारे में मैं क्या बोलूं।’

शूटिंग पर जाने पहले मैं थोड़ा चिंतित था
पांच मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रदर्शित होने जा रही फिल्म सूबेदार में अनिल 69 वर्ष की उम्र में एक्शन करते नजर आएंगे। उन्होंने कहा, ‘जब यह किरदार मुझे मिला, तो निश्चित तौर पर एक बार मुझे लगा कि इतना सारा एक्शन है। शूटिंग पर जाने पहले मैं थोड़ा चिंतित था। मेरी टांगों में थोड़ी समस्या थी, लेकिन मैंने सुरेश साहब (निर्देशक सुरेश त्रिवेणी) को बताया नहीं।

मैंने छह-सात जूते बदल-बदलकर देखा कि किस जूते में टांग की समस्या ज्यादा नहीं होगी। इतनी तैयारियां कर रहा था, मगर पता नहीं क्या है, जब मेरे सामने कैमरा चालू होता है, तब मुझे सब कुछ आ जाता है।’
मेरे सारे बच्चे आत्मनिर्भर हैं
हाल ही में अनिल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म के निर्देशक सुरेश त्रिवेणी ने पहले उनकी बेटी रिया कपूर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म द क्रू को निर्देशित करने से मना कर दिया था। ऐसे में सुरेश की फिल्म करने को लेकर अनिल ने कहा, ‘मैं बच्चों से इस मामले में स्पष्ट हूं कि मैं किसी को आपके लिए फोन नहीं करने वाला हूं। मैंने सुरेश को फोन नहीं किया था। रिया से कहा था कि आप फोन करके देख लो। इसलिए मेरे सारे बच्चे आत्मनिर्भर हैं।’

Post A Comment
No comments :