'मैं नहीं होता तो पाकिस्तान के 3.5 करोड़ लोग मारे जाते...'; ऑपरेशन सिंदूर पर ट्रंप का बड़ा दावा
'मैं नहीं होता तो पाकिस्तान के 3.5 करोड़ लोग मारे जाते...'; ऑपरेशन सिंदूर पर ट्रंप का बड़ा दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया कि यदि उन्होंने दखल न दिया होता तो पाकिस्तान के 3 करोड़ लोग मारे जाते। ...और पढ़ें
-1771993362048_v.webp)
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
ट्रंप ने भारत-पाक परमाणु युद्ध टालने का श्रेय लिया।
शहबाज शरीफ मारे गए होते: ट्रंप
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच कथित युद्धविराम का श्रेय लेते हुए सांसदों को अपने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में बताया कि उनके हस्तक्षेप से दोनों देशों के बीच संभावित परमाणु संघर्ष टल गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि स्थिति परमाणु युद्ध में तब्दील हो सकती थी। ट्रंप ने कहा, "पाकिस्तान और भारत के बीच परमाणु युद्ध छिड़ जाता। अगर मैंने हस्तक्षेप न किया होता तो इस युद्ध में 3 करोड़ लोग मारे जाते। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री (शहबाज शरीफ) ने ऐसा मुझे कहा था।"
कई बार भारत-पाक सीजफायर का कर चुके हैं दावा
पिछले हफ्ते की शुरुआत में भी ट्रंप ने अपना दावा दोहराया कि उन्होंने मई 2025 के भारत और पाकिस्तान संघर्ष को रुकवाया था। बोर्ड ऑफ पीस इवेंट में बोलते हुए, US प्रेसिडेंट डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कथित तौर पर भारत और पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि अगर वे अपने मतभेद नहीं सुलझाते हैं तो ट्रेड बातचीत रोक दी जाएगी।
हाल के महीनों में, ट्रंप ने 80 से ज़्यादा बार दावा किया है कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष रोकने वाले वो ही थे। उन्होंने अलग-अलग मौकों पर संघर्ष के दौरान गिराए गए जेट विमानों के बारे में अलग-अलग आंकड़े भी दिए हैं। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वे अपनी बात में किस पक्ष के एयरक्राफ़्ट की बात कर रहे थे।
Labels
Videsh
Post A Comment
No comments :