Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

भूतों की टोली साथ रेडी हैं अक्षय कुमार, हॉरर कॉमेडी के पहले गाने का टीजर आउट

भूतों की टोली साथ रेडी हैं अक्षय कुमार, हॉरर कॉमेडी के पहले गाने का टीजर आउट


Ramji Aake Bhala Karenge Teaser: अभिनेता अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग मूवी भूत बंगला को लेकर चर्चा में हैं। अब उनकी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म के पहले गाने राम ...और पढ़ें





 14 साल के लंबे इंतजार के बाद अभिनेता अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) के जरिए सिनेमा जगत में वापसी करने जा रही है। हॉरर कॉमेडी भूत बंगला को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई है।


इस बीच भूत बंगला के पहले गाने राम जी आके भला (Ramji Aake Bhala Karenge) करेंगे का लेटेस्ट टीजर मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया है। साथ ही ये भी बताया गया है ये गाना कब रिलीज किया जाएगा। आइए एक नजर अक्षय कुमार के इस नए गाने की पहली झलक पर डालते हैं।
रिलीज होगा भूत बंगला का पहला गाना

मंगलवार को भूत बंगला के पहले गाने राम जी भला करेंगे का फर्स्ट लुक पोस्टर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। अब इस गाने के टीजर को भी अक्की ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर साझा किया है। राम जी भला करेंगे के टीजर में अक्षय भूतों की टोली के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।




अभिनेता की एनर्जी को देखकर ये साफ कहा जा सकता है का भूत बंगला का पहला गाना डांसिंग सॉन्ग के तौर पर धमाल मचाता हुआ नजर आएगा। गाने के टीजर के साथ कैप्शन में अक्षय कुमार ने लिखा है- मैं अपने भूतों के साथ रेडी हूं, क्या आप हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी जानकारी दी है कि भूत बंगला का ये गाना 26 फरवरी गुरुवार को रिलीज किया जाएगा।


भूत बंगला के राम जी भला करेंगे गाने का टीजर देखकर सिनेप्रेमियों की एक्साइटमेंट काफी हाई हो गई है और वे इस सॉन्ग की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं।
कब रिलीज होगी भूत बंगला

डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ अक्षय कुमार की वापसी पर हर किसी की नजरें बनी हुई हैं और हर कोई भूत बंगला की रिलीज के लिए बेताब है। बता दें कि 10 अप्रैल को हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।भूत बंगला से पहले अक्षय प्रियदर्शन के साथ हेरा फेरी, गरम मसाला, भूल भुलैया और दे दना दन जैसी मजेदार फिल्मों में काम कर चुके हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]