Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

भारत के खिलाफ क्या साजिश रच रहा पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी? भारत के खिलाफ फिर उगला जहर

भारत के खिलाफ क्या साजिश रच रहा पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी? भारत के खिलाफ फिर उगला जहर



लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी कमांडर सैफुल्लाह कसूरी ने भारत पर 26/11 जैसे समुद्री आतंकी हमले की धमकी दी है। ...और पढ़ें






आतंकी सैफुल्लाह ने कहा कि भारत के लिए जमीन, हवा और समुद्र कहीं भी सुरक्षित जगह नहीं बचेगी।


लश्कर डिप्टी कमांडर सैफुल्लाह कसूरी ने दी समुद्री हमले की धमकी।


खुफिया एजेंसियां 26/11 जैसे खतरे को गंभीरता से ले रही हैं।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी कमांडर सैफुल्लाह कसूरी ने भारत पर 26/11 जैसा बड़ा समुद्री आतंकी हमला करने की खुली धमकी दे दी है। एक वीडियो में कसूरी ने साफ कहा कि भारत को समुद्र के रास्ते बड़ा झटका मिलेगा। खुफिया एजेंसियां इसको गंभीरता से ले रही हैं। गौरतलब है कि 2008 मुंबई हमले में शामिल आतंकवादी अरब सागर के रास्ते से ही भारत में दाखिल हुए थे।


आतंकी सैफुल्लाह वीडियो में शेखियां बघारता दिख रहा है। उसने कहा कि 2025 में पाकिस्तान ने आसमान पर कब्जा कर लिया था और 2026 में समुद्र पर कब्जा करेगा। भारत के लिए जमीन, हवा और समुद्र कहीं भी सुरक्षित जगह नहीं बचेगी।
समुद्री रास्ते से खतरे का सिग्नल?

खुफिया अधिकारी कह रहे हैं कि समुद्र पर जोर देने वाली ये बातें 2008 के मुंबई हमलों की याद दिलाती हैं। तब आतंकी अरब सागर से घुस आए थे। अब फिर वैसे ही रास्ते का इस्तेमाल करने की कोशिश हो सकती है। इसलिए पश्चिमी तट पर नजर रखी जा रही है।


कसूरी लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ है और उसे 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। उस हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में लश्कर से जुड़े ठिकानों पर हमले किए गए।


कसूरी वीडियो में इन हमलों से बहुत नाराज नजर आ रहा है। उसने मुरिदके और बहावलपुर जैसे लश्कर के बड़े ठिकानों पर भारतीय कार्रवाई को आक्रामकता बताया। उसने कहा कि भारत को इसका जवाब मिलेगा और पाकिस्तान की सेना के साथ मिलकर प्रतिरोध किया जाएगा।

खुद का प्रचार कर रहा सैफुल्लाह

कसूरी ने भारत पर ‘वाटर टेररिज्म’ का आरोप लगाया। उसने गीदड़भभकी दी है कि कश्मीर में दबाव बढ़ाने से बलूचिस्तान में भी अशांति फैलेगी। साथ ही उसने कहा कि भारत के धार्मिक स्थल भी निशाने पर आ सकते हैं।


खुफिया एजेंसियां मानती हैं कि ये बयान डर फैलाने और सांप्रदायिक तनाव भड़काने के लिए दिए गए हैं। कसूरी ने साफ कहा कि पाकिस्तान आर्मी के साथ उसकी पूरी तालमेल है। भारत लंबे समय से कहता रहा है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां लश्कर-ए-तैयबा को मदद देती हैं। ये वीडियो को प्रचार का हिस्सा माना जा रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]