Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Shah Rukh Khan आंख की सर्जरी की खबरों के बीच सिद्धार्थ आनंद की बर्थडे पार्टी में आए नजर

Shah Rukh Khan आंख की सर्जरी की खबरों के बीच सिद्धार्थ आनंद की बर्थडे पार्टी में आए नजर

शाह रुख खान को हाल ही में अनंत और राधिका की शादी में देखा गया था। जहां अभिनेता डांस करते नजर आए थे। इसके बाद किंग खान को लेकर खबर सामने आई की उनकी आंख की सर्जरी होने वाली हैं जिसके लिए वह अमेरिका रवाना होंगे। इस खबर के बाद फैंस थोड़ा परेशान नजर आए। वहीं देर रात उन्हें मुंबई में देखा गया।


 बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक सिद्धार्थ आनंद 31 जुलाई को अपना 46वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने शानदार पार्टी होस्ट की थी, जिसमें कई सेलेब्स भी नजर आए। मगर सबका ध्यान शाह रुख खान ने अपनी तरफ खींचा।

दरअसल, दो दिन पहले अभिनेता को लेकर खबर थी कि वह आंख की सर्जरी के लिए विदेश रवाना होंगे। ऐसे में उन्हें पार्टी में देखकर लोग हैरान हुए। इतना ही नहीं अभिनेता की एंट्री ने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। इस पार्टी में किंग खान ने अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ गुपचुप पहुंचे थे।

पार्टी में नजर आए शाह रुख खान

शाह रुख खान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बांद्रा के रेस्तरां में जाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के आस पास काफी सुरक्षा गार्ड भी दिखाई दे रहे हैं। इस मौके पर अभिनेता काली टी-शर्ट, मैचिंग जैकेट और नीली डेनिम जींस पहने नजर आए। इतना ही नहीं उन्होंने आंखों पर काला चश्मा भी लगाया हुआ था।

शाह रुख की आंखों में हुई समस्या

बॉलीवुड हंगामा के अनुसार बीते दिनों खबर थी कि शाह रुख की आंखों में कुछ समय से परेशानी हो रही है और वो मुंबई में इलाज कराने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बात नहीं बनी, जिसके चलके उन्हें यूएसएस जाना होगा। रिपोर्ट के अनुसार, 30 जुलाई तक वो रवाना होने की खबर थी,लेकिन देर रात मुंबई में देख फैंस काफी खुश नजर आए।
शाह रुख की आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाह रुख खान जल्द फिल्म द किंग में नजर आएंगे। खबर है कि इसमें सुहाना खान भी पापा के साथ पहली बार काम करती दिखाई देंगी। इसमें उनके साथ अभिषेक बच्चन भी होंगे। फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष कर रहे हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]