Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

ट्रंप ने कमला हैरिस को बताया 'खतरनाक उदारवादी महिला', आतंकवाद से लेकर सीमा सुरक्षा पर उपराष्ट्रपति को घेरा

ट्रंप ने कमला हैरिस को बताया 'खतरनाक उदारवादी महिला', आतंकवाद से लेकर सीमा सुरक्षा पर उपराष्ट्रपति को घेरा

इसी साल 5 नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। ट्रंप और हैरिस एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे है। हालांकि अपने चुनावी अभियान में दोनों ही एक दूसरे को घेरने में लगे हुए हैं। इस बीच ट्रंप कैंपेन ने कमला हैरिस पर आरोप लगाया है कि अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर अवैध प्रवासियों के आक्रमण को रोकने में विफल रहीं हैं।



अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के आ जाने से डेमोक्रेट्स एक बार‍ फिर राष्ट्रपति चुनाव की रेस में आगे आ गया हैं। बढ़ती लोकप्रियता के कारण हैरिस अब ट्रंप से आगे निकल गई है।

हालांकि, ट्रंप अपने चुनावी अभियान के जरिए लगातार हैरिस को टारगेट कर रहे है। हाल ही में ट्रंप के चुनावी कैंपेन ने कमला हैरिस पर 'खतरनाक रूप से लिबरल/उदारवादी' होने का आरोप लगाया।

ट्रंप कैंपेन का हैरिस पर गंभीर पर आरोप

ट्रंप कैंपेन ने हैरिस पर आरोप लगाया कि वह अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर अवैध प्रवासियों के आक्रमण को रोकने में विफल रहीं। हालांकि, इस आरोप को हैरिस कैंपेन ने सिरे से खारिज कर दिया है।
'हैरिस के कारण अमेरिकी इसकी कीमत चुका रहे'

ट्रंप अभियान की वरिष्ठ सलाहकार डैनियल अल्वारेज ने मंगलवार को हैरिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, 'सीमा जार कमला हैरिस की विफलता ने अमेरिका को कम सुरक्षित बना दिया है। प्रवासी अपराध बढ़ गए हैं, आतंकवादी खुली सीमा से घुस रहे हैं, फेंटेनाइल से मौतें बढ़ रही हैं और मानव तस्करी हर राज्य को प्रभावित कर रही है। हैरिस खतरनाक रूप से उदार हैं और अमेरिकी इसकी कीमत चुका रहे हैं।'

डैनियल ने कहा, 'ट्रंप ने हमारे देश के इतिहास में सबसे सुरक्षित सीमा बनाई। कुछ ही वर्षों में, सीमा जार कमला ने लाखों अवैध अप्रवासियों के लिए जे खोले 'खतरनाक दरवारूप से उदार कमला हैरिस खुली सीमाओं में विश्वास करती हैं।
हैरिस कैंपेन ने किया पलटवार, ट्रंप को बताया झूठा

दरअसल, मंगलवार को ही, हैरिस की राष्ट्रीय प्रतिनिधि सीनेटर एलिजाबेथ वॉरेन ने यह स्पष्ट कर दिया कि कमला हैरिस न केवल लाखों और अवैध विदेशियों को हमारे देश में आने की अनुमति देने की योजना बना रही हैं, बल्कि उन्हें करदाताओं द्वारा वित्तपोषित लाभ से पुरस्कृत भी कर रही हैं।


हैरिस के प्रेसिडेंट प्रवक्ता अम्मार मूसा ने ट्रंप कैंपेन को झूठा बताया और कहा, 'ट्रंप अपने ट्रेडमार्क झूठ पर चल रहे हैं क्योंकि उनका अपना रिकॉर्ड और योजनाएं चरम और अलोकप्रिय हैं। कमला हैरिस ने अपना करियर हिंसक अपराधियों से निपटने और उन पर मुकदमा चलाने और हमारे समुदायों को सुरक्षित बनाने में बिताया है। वह राष्ट्रपति के रूप में भी ऐसा ही करेंगी।'
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]