Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'दिवंगत पिता से मिलने के लिए अपना सबकुछ खोने को तैयार हूं…', भावुक Harbhajan Singh ने पुराने दिनों को याद करते हुए किया बड़ा खुलासा

'दिवंगत पिता से मिलने के लिए अपना सबकुछ खोने को तैयार हूं…', भावुक Harbhajan Singh ने पुराने दिनों को याद करते हुए किया बड़ा खुलासा

शिखर धवन के नए शो ‘धवन करेंगे’ में हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने अपने परिवार के बारे में बात की और कहा कि एक पिता के रूप में मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चे अच्छे इंसान बने और मैं भगवान से यही प्रार्थना करता हूं। बाद में यह उनकी पसंद है कि वे क्या बनना चाहते हैं। हम उनका समर्थन करेंगे।


भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने हाल ही में शिखर धवन के नए शो 'धवन करेंगे' में शिरकत की। भज्जी ने इस दौरान अपने बचपन की यादों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनके दिवंगत पिता ने ही उन्हें एक आदर्श पिता बनने के लिए प्रेरित किया। हरभजन सिंह ने इस दौरान अपने पिता को लेकर किस्से बताए। आइए बताते है भज्जी के ये अनसुने किस्से।

Harbhajan Singh अपने दिवंगत पिता को याद कर हुए भावुक

दरअसल, शिखर धवन के नए शो ‘धवन करेंगे’ में हरभजन सिंह ने अपने परिवार के बारे में बात की और कहा कि एक पिता के रूप में, मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चे अच्छे इंसान बने और मैं भगवान से यही प्रार्थना करता हूं। बाद में यह उनकी पसंद है कि वे क्या बनना चाहते हैं। हम उनका समर्थन करेंगे।

भज्जी ने इसके साथ ही ये भी कहा कि मैं एक तस्वीर भी बनाता हूं मेरे पिता से मुझे बहुत प्रेरणा मिली। वह बहुत मेहनती थे। मुझे सफल होते देखना और अपना नाम कमाते देखना उनका सपना था। यह अजीब है कि अब मैंने अपनी पहचान बना ली है और वह इसका गवाह बनने के लिए वो यहां नहीं हैं। मुझे यकीन है कि वह मुझे देख रहे होंगे और मुझे आशीर्वाद दे रहे हैं। अपने पिता से मिलने के लिए अगर अपना सब कुछ बेच सकूं, तो मुझे खुशी होगी।

भज्जी ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा कि पुराने दिन सबसे अच्छे दिन थे। उस समय, मुझे ऐसा लगता था कि मेरे पास बहुत कुछ है, लेकिन बहुत कुछ है, और अब ऐसा लगता है कि मेरे पास बहुत कुछ है, लेकिन ऐसा लगता है कि कम है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]