Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

नक्सली नेता ने जारी किया प्रेस नोट : मद्देड़ मुठभेड़ को बताया फर्जी, जवानों पर ग्रामीणों को प्रताड़ित करने का आरोप

नक्सली नेता ने जारी किया प्रेस नोट : मद्देड़ मुठभेड़ को बताया फर्जी, जवानों पर ग्रामीणों को प्रताड़ित करने का आरोप


मद्देड़ के बन्देपारा इलाके में हुए मुठभेड़ को नक्सली नेता ने फर्जी बताया है। उसका आरोप है कि, जवानों ने निहत्थे महिला नक्सली के साथ ही अन्य ग्रामीण की हत्या की।
 


गणेश मिश्रा- बीजापुर। नक्सलियों के मद्देड़ एरिया कमेटी के सचिव बुचन्ना ने एक प्रेस नोट जारी किया है। उसने मद्देड़ के बन्देपारा इलाके में हुए मुठभेड़ में मारी गई 8 लाख की इनामी नक्सली मनीला को पार्टी का सदस्य बताकर मुठभेड़ को फर्जी बताया है।

नक्सली नेता ने जवानों पर आरोप लगाया है कि, जवानों ने महिला नक्सली मनीला एक साथ एक और ग्रामीण की हत्या कर दी। वहां पर कोई मुठभेड़ नहीं हुआ था। उनकी हत्या के बाद जवानों ने संगठन के पार्टी सदस्य धरमु उर्फ बुधू समेत तीन ग्रामीणों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गए। नक्सली नेता का आरोप है कि, जवान गिरफ्तार किए गए पार्टी सदस्य और ग्रामीणों को प्रताड़ित कर रहे हैं। उसने जल्द ही तीनों गिरफ्तार नक्सलियों के रिहाई की मांग की है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]