Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

एग्जिट पोल पर सियासत : बीजेपी अध्यक्ष सिंहदेव बोले- भाजपा को मिलेंगी 400 सीटें, कांग्रेस को पाकिस्तान से आ रही बधाइयां

एग्जिट पोल पर सियासत : बीजेपी अध्यक्ष सिंहदेव बोले- भाजपा को मिलेंगी 400 सीटें, कांग्रेस को पाकिस्तान से आ रही बधाइयां


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि, सभी एग्जिट पोल बता रहे हैं भाजपा को 400 सीटें मिलेंगी। मोदीजी सहित सभी नेताओं का छत्तीसगढ़ से लगाव रहा है।
 


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि, सभी एग्जिट पोल बता रहे हैं भाजपा को 400 सीटें मिलेंगी। हम मतगणना के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कार्यकर्ताओं में मतगणना को लेकर भारी उत्साह है।

उन्होंने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर बीजेपी जीतने जा रही है। केंद्र में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व पर श्री सिंहदेव ने कहा कि, मोदीजी सहित सभी नेताओं का छत्तीसगढ़ से लगाव रहा है। समय- समय पर यह परिलक्षित भी होता रहा है। जहां तक प्रतिनिधित्व का प्रश्न है तो यह निर्णय केंद्रीय नेतृत्व लेगा। कांग्रेस के जीत के दावों पर श्री सिंहदेव ने कहा कि, कांग्रेस, इंडिया गठबंधन को पाकिस्तान से शुभकामनाएं आ रही है।

दूध और टोल के दाम किसी कारण से बढे हैं

दूध और टोल के दाम बढ़ने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि, पूरे चुनाव भर में इंडिया गठबंधन ने दुष्प्रचार करने का काम किया है। कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी को सरकार के मापदंड पर देखती है। विदेश से हमारे देश की कल्पना कर लेंगे। जो भी बढ़ोतरी हुई है किसी न किसी के कारण से हुई है। अन्य दलों को भाजपा की शुभकामनाएं हैं। इंडिया गठबंधन ने देश में अस्थिरता पैदा किया है और इसका जवाब जनता देने वाली है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]