2024 election CG results Live : छत्तीसगढ़ में 10 सीटों पर भाजपा और 1 पर कांग्रेस आगे, नांदगांव, बस्तर और कोरबा में कांटे का मुकाबला
छत्तीसगढ़ में 10 सीटों पर भाजपा और 1 पर कांग्रेस आगे, नांदगांव, बस्तर और कोरबा में कांटे का मुकाबला
छत्तीसगढ़ में 11 सीटों के लिए 33 जिलों में मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान भी मिलने शुरू हो गए हैं। कुछ सीटों पर कांटे का मुकाबला देखा जा रहा है।

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना मंगलवार 4 जून की सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ में भी 11 सीटों के लिए 33 जिलों में मतगणना शुरू हो गई। शुरुआती रुझानों में 10 सीटों पर भाजपा और 1 पर कांग्रेस आगे चल रही है। राजनांदगांव सीट पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल कभी पीछे तो कभी आगे चल रहे हैं। बस्तर और कांकेर में भी कांटे का मुकाबला दिखाई दे रहा है। वहीं कोरबा सीट पर भी अभी आगे-पीदे का खेल चल रहा है।
2024 election CG results Live updates...राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय 14467 वोटों से आगे।
महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के धमतरी, कुरूद विधानसभा क्षेत्र में
चौथे राउंड के बाद
भाजपा 40140
कांग्रेस 29870
10270 वोट से भाजपा आगे
बस्तर लोकसभा सीट के बीजापुर विधानसभा से कांग्रेस आगे
4th राउंड में बीजेपी - 1207, कांग्रेस - 3304
इस राउंड में कांग्रेस की बढ़त - 2097
टोटल कांग्रेस में बढ़त - 2188 + 2097 = 4285 मत से आगे
राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल 3392 वोटों से आगे।
दुर्ग लोकसभा की 9 विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल 27000 मतो से आगे। कांग्रेस के राजेंद्र साहू काफी पिछड़े।
नारायणपुर विधानसभा से कांग्रेस के कवासी लखमा तीसरे राउंड में आगे। 1544 वोट से आगे निकले लखमा। भाजपा के महेश कश्यप पिछड़े।
महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से राजिम और बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में पहले और दूसरे राउंड की गिनती के बाद भाजपा की रूप कुमारी चौधरी 186 वोटों से आगे।
बिलासपुर में भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू 7787 वोटो से आगे। प्रथम चरण के परिणाम में भाजपा आगे। कांग्रेस प्रत्याशी तोखन साहू चल रहे हैं पीछे।
डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे 1164 मतों से आगे। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में 545 वोटों से आगे। राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में 2600 वोटो से आगे।
सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना
बतादें कि, सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों के साथ मतगणना शुरू हुई। 8.30 बजे से होगी EVM से मतगणना की शुरुआत होगी। बैलेट पेपर के आंकड़े मिलने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में 4 सीटों पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस को बढ़त बताई जा रही है। राज्य भर के 94 मतगणना हॉल में मतों की गिनती हो रही है। जिनमें 1671 माइक्रो ऑब्जर्वर भी मतगणना पर नजर रखे हुए हैं। सभी मतगणना स्थलों में तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। मतगणना स्थल इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को साथ ले जाने पर प्रतिबंध है।
रायपुर लोकसभा की गिनती दो जिलों में
रायपुर लोकसभा की वोटों की गिनती दो जिलों में चल रही है। जिसमें 7 विधानसभा के वोटों की गिनती रायपुर के मतगणना स्थल में हो रही है, वहीं 2 विधानसभा के वोटों की गिनती बलौदाबाजार में चल रही है। सभी विधानसभाओं के लिए 14-14 टेबल लगाए गए हैं। राजधानी रायपुर की लोकसभा सीट पर बृजमोहन अग्रवाल और विकास उपाध्याय के बीच सीधा मुकाबला है।

Post A Comment
No comments :