Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

11 सीटों के लिए कल मतगणना : पासधारियों को मिलेगी एंट्री, सभी डिजिटल डिवाइस पर लगाया प्रतिबंध

11 सीटों के लिए कल मतगणना : पासधारियों को मिलेगी एंट्री, सभी डिजिटल डिवाइस पर लगाया प्रतिबंध


220 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कल हो जाएगा। 11 लोकसभा सीटों के लिए कल मतगणना होने वाली है।



रायपुर- छत्तीसगढ़ में 220 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कल हो जाएगा। 11 लोकसभा सीटों के लिए कल मतगणना होने वाली है। प्रदेश के 33 जिलों में मतगणना की तैयारियां पूरी हो चुकी है। वहीं मतगणना केंद्र में सिर्फ पासधारियों को एंट्री मिलेगी। इसके अलावा कोई नहीं जा सकता है। यहां पर मोबाइल, आईपैड, लैपटॉप, स्मार्टफोन नहीं ले जा सकते हैं।

बता दें, मतगणना के लिए 386 अतिरिक्त ARO की नियुक्ति की गई है। हर एक टेबल पर एक ARO मौजूद रहेगा। डाक मतपत्र की गिनती के लिए अलग से 110 ARO बैठाने की तैयारी है।

400 पार के लिए BJP का महायज्ञ

लोस चुनाव में 400 पार के लिए BJP का महायज्ञ 10 बजे शुरू हुआ है। आकाशवाणी चौक के काली मंदिर में यह महायज्ञ किया जा रहा है। इस यज्ञ में BJP के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं। रायपुर के BJP प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]