Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

जल गया पुतिन का मकान, यहीं रूसी राष्ट्रपति लेते थे 'ब्लड बाथ'; आग लगने के बाद उठ रहे कई सवाल

जल गया पुतिन का मकान, यहीं रूसी राष्ट्रपति लेते थे 'ब्लड बाथ'; आग लगने के बाद उठ रहे कई सवाल

Putin House Burned Down साइबेरिया के अल्ताई माउंटेन में मौजूद रूसी राष्ट्रपति के आलीशान मकान में आग लग गई। मकान जलने की खबर ब्लॉगर अमीर अयोताशेव (Amyr Aitashev) और अरुणा अर्ना ने दी। उन्होंने घर में आग लगने की कुछ तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों की सच्चाई जानने के लिए सिरेना अखबार ने जांच-पड़ताल की। जिस इलाके में ये मकान है वहां आम नागरिक नहीं जा सकते।



Putin House Burned Down। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आलीशान मकान आग में जलकर राख हो गया है। साइबेरिया के अल्ताई माउंटेन में मौजूद रूसी राष्ट्रपति के घर में आग कैसे लगी यह एक रहस्य बनी हुई है।
हालांकि, आरोप लगाया जा रहा है कि इस घटना के पीछे यूक्रेन का हाथ हो सकता है। यह महल अल्ताई गणराज्य के ओंगुडेस्की जिले में स्थित है, जो साइबेरिया का एक क्षेत्र है जो मंगोलिया, चीन और कजाकिस्तान की सीमा से लगा हुआ है।




ब्लॉगर ने शेयर की मकान की तस्वीरें

मकान जलने की खबर ब्लॉगर अमीर अयोताशेव (Amyr Aitashev) और अरुणा अर्ना ने दी। उन्होंने घर में आग लगने की कुछ तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों की सच्चाई जानने के लिए सिरेना अखबार ने जांच-पड़ताल की। सिरेना न्यूज ने आधिकारिक बयान लेने की कोशिश की लेकिन पुतिन की टीम से कोई जवाब नहीं आया।
मकान के करीब नहीं जा सकते आम नागरिक

जिस इलाके में ये मकान है, वहां आम नागरिक नहीं जा सकते। कई मीडिया रिपोर्ट्स के जरिये ये जानकारी सामने आई है कि इस मकान के करीब एक फार्म है, जहां हिरण को पाला जाता है। इन हिरणों के सींग के खून से पुतिन नहाते हैं। दावा किया गया है कि खून से नहाने के कई तरह की शारीरिक बीमारियों के अलावा यौन क्षमता भी बढ़ जाती है।




दरअसल, इस मकान के करीब एक परमाणु बंकर है, जिसमें कथित तौर पर 100,000 लोग रह सकते हैं। जब ये मकान निर्मित की जा रही थी तो बड़े-बड़े जर्मन एक्सेवेटर्स आए थे। वो अपने साथ खुदाई करने के लिए बड़ी मशीनें साथ लाए थे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]