Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

प्राइवेट पार्ट में एक किलो सोना छिपाकर ले जा रही थी एयर होस्टेस, एयरपोर्ट पर इस तरह खुला राज; अधिकारी भी रह गए हैरान

प्राइवेट पार्ट में एक किलो सोना छिपाकर ले जा रही थी एयर होस्टेस, एयरपोर्ट पर इस तरह खुला राज; अधिकारी भी रह गए हैरान

मस्कट से कन्नूर जा रही एयर होस्टेस को लेकर एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि एक एयरहोस्टेस मस्कट से कन्नूर जा रही थी उस दौरान उसने अपने मलाशय में एक किलो सोना छिपाया था। बताया जा रहा है वो सोना छिपाकर तस्करी करने की फिराक में थी। एयर होस्टेस को केरल के कन्नूर में पकड़ा गया।

 मस्कट से कन्नूर जा रही एयर होस्टेस को लेकर एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि एक एयरहोस्टेस मस्कट से कन्नूर जा रही थी, उस दौरान उसने अपने मलाशय (रेक्टम) में एक किलो सोना छिपाया था। बताया जा रहा है वो सोना छिपाकर तस्करी करने की फिराक में थी। एयर होस्टेस को केरल के कन्नूर में पकड़ा गया, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया है। डीआरआई के एक सूत्र ने इस घटना की जानकारी दी है।

एयर होस्टेस का नाम सुरभि खातून बताया जा रहा है।डीआरआई कोच्चि की विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने कोलकाता की निवासी सुरभि को एयरपोर्ट पर रोका।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

उसकी व्यक्तिगत तलाशी के बाद उसके मलाशय में छुपाया गया मिश्रित रूप में 960 ग्राम तस्करी का सोना बरामद हुआ। सूत्र ने पीटीआई को बताया कि पूछताछ और आवश्यक बातचीत करने के बाद,उसे क्षेत्राधिकार मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और 14 दिनों के लिए कन्नूर की महिला जेल में भेज दिया गया है।

सूत्र ने दावा किया कि यह भारत में पहला मामला है जहां किसी केबिन क्रू के सदस्य को मलाशय में सोना छिपाकर तस्करी करने के आरोप में पकड़ा गया है।
पहले भी की है सोने की तस्करी

मामले की जांच शुरू हो गई है और अब तक मिले सबूतों से पता चलता है कि वह पहले भी कई बार सोने की तस्करी कर चुकी है। सूत्र ने पीटीआई को बताया कि तस्करी गिरोह में केरल स्थित व्यक्तियों की शामिल होने की भी जांच की जा रही है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]