Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

पत्रकारों और कारोबारियों को गैंगस्टर की धमकी : पुलिस की गिरफ्त में 4 शूटर, ई-मेल पर बोले- हमारा ईगो हर्ट किया है

पत्रकारों और कारोबारियों को गैंगस्टर की धमकी : पुलिस की गिरफ्त में 4 शूटर, ई-मेल पर बोले- हमारा ईगो हर्ट किया है


कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह ने कोल और कंस्ट्रक्शन कारोबारियों के परिवार को मारने की धमकी दी है।



4 शूटरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर- छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाला और शराब घोटाले को लेकर कारोबारियों पर पहले से ही ईओडब्ल्यू की नजर है। अब तो कुख्यात गैंगस्टर के निशाने पर भी आ गए हैं। ये गैंगस्टर छत्तीसगढ-झारखंड के इलाकों में रहते हैं। इन्होंने कोल और कंस्ट्रक्शन कारोबारियों के परिवार को मारने की धमकी दी है। हालांकि पुलिस को सूचना मिलते ही 4 शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह ने पत्रकारों को ई-मेल के जरिए धमकी दी है। इस मेल में बदला लेने की बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

मयंक सिंह के बारे में जानें



बता दें, मयंक सिंह ठेकेदारों और रंगदारी देने वाले गिरोह में शामिल है। ये सुजीत सिन्हा के गैंग में कार्य करते हैं। इसका ठिकाना चतरा, हजारीबाग, रांची, रामगढ़ में रहा है। हालांकि यह हरियाणा का रहने वाला है। इसी की गैंग में एक अमन साहू नाम का गैंगस्टर है, जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया है। इसके बाद मयंक को पूरे गैंग की कमान संभालने का मौका मिला है। फिलहाल मयंक पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा है। लेकिन जल्द उसे गिरफ्तार करने की कोशिश में पुलिस की टीम जुटी हुई है।

यह 4 शूटर कब पकड़े गए

जानकारी के मुताबिक, रायपुर पुलिस ने इन 4 शूटरों को 26 मई को गिरफ्तार किया है। इन सभी ने छत्तीसगढ़ के कोल और कंस्ट्रक्शन व्यापारियों को जान से मारने का प्लान बनाया था। लेकिन पुलिस ने इनके प्लान को पूरा नहीं होने दिया और पहले ही जेल की हवा खिला दी। इनमें से एक आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए शूटरों में लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू नाम के लोग शामिल हैं।

कारोबारियों को मारने की ली सुपारी

बताया जा रहा है कि, रायपुर और रायगढ़ के कारोबारियों को गोरी मारने की सुपारी मिली थी। लेकिन पुलिस ने कोर्ट में चारों को पेश करके 2 जून तक की रिमांड पर लिया है और इन सभी से कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह की बारे में पूछताछ की जा रही है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]