Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Vidya Balan ने पहले प्यार से खाया था धोखा, 'वैलेंटाइन डे' पर ब्वॉयफ्रेंड ने चकनाचूर कर दिया था दिल

Vidya Balan ने पहले प्यार से खाया था धोखा, 'वैलेंटाइन डे' पर ब्वॉयफ्रेंड ने चकनाचूर कर दिया था दिल

Vidya Balan हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की वो अदाकारा हैं जो कमाल की अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। मौजूदा समय में वह अपनी आने वाली फिल्म दो और दो प्यार के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। इस बीच विद्या ने एक बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि कैसै उनके पहले ब्वॉयफ्रेंड ने प्यार में उन्हें धोखा दिया था।


जब विद्या बालन को प्यार में मिला धोखा (Photo Credit-Instagram)

HIGHLIGHTSविद्या बालन को एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने किया थी चीट
एक्ट्रेस ने पहले प्यार को लेकर किया बड़ा खुलासा
इन फिल्मों में नजर आएंगी विद्या बालन

 फिल्म द डर्टी पिक्चर से हिंदी सिनेमा में सनसनी मचाने वाली अदाकारा विद्या बालन को भला कौन नहीं जानता। फिल्मों में शानदार एक्टिंग और असल जिंदगी में अपने बेबाक अंदाज के लिए विद्या काफी जानी जाती हैं। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म दो और दो प्यार (Do Aur Do Pyar) के प्रमोशन में काफी बिजी चल रही हैं।

इस दौरान विद्या बालन (Vidya Balan) ने अपने पहले प्यार को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। अभिनेत्री ने बताया है कि किस तरह से उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने उन्हें धोखा दिया और दिल को तोड़ को दिया।

वैलेंटाइन डे पर टूट गया था विद्या बालन का दिल

दो और दो प्यार के प्रमोशन के दौरान हाल ही में विद्या बालन ने इंडियन एक्सप्रेस को एक खास इंटरव्यू दिया है। इस बीच उनसे अतीत के रोचक किस्सों को लेकर एक सवाल पूछा गया, जिस पर एक्ट्रेस ने अपने पहले प्यार और ब्वॉयफ्रेंड को लेकर बड़ा खुलासा किया।



अभिनेत्री ने बताया है- मेरे साथ बहुत गंदा वाला धोखा हुआ था। मैं पहली बार किसी लड़के डेट कर रही थी और उसी लड़के ने मेरा दिल तोड़ दिया था। मुझे आज भी याद है कि हमारा ब्रेकअप हुआ था और वैलेंटाइन डे का दिन मैं उससे कॉलेज में मिली थी। उसने पलटकर मुझे जवाब दिया था कि वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से मिलने जा रहा है। उसकी ये बातें सुनकर सच में मेरा दिल बुरी तरह से चकनाचूर हो गया था। खैर इसके अलावा मैंने अपने जीवन में कई और बेहतरीन काम भी किए हैं।



इस तरह से विद्या बालन ने अपने पहले प्यार में मिले धोखे की कहानी का सुनाया है। मालूम हो कि विद्या ने बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर के बड़े भाई और फिल्ममेकर सिद्धार्थ कपूर के साथ शादी रचाई है और लंबे वक्त से वह अपनी शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रही हैं।


इन मूवीज में नजर आएंगी विद्या

विद्या बालन की अगली फिल्म दो और दो प्यार आने वाली 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके बाद वह अपनी फेमस हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 में वापसी करती दिखेंगी, जो इसी साल बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]