Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

MS Dhoni: रोहित शर्मा के शतक पर भारी पड़े धोनी के 3 छक्के, 4 गेंद में पलट दिया मैच, 42 साल में भी तेवर तीखे

MS Dhoni: रोहित शर्मा के शतक पर भारी पड़े धोनी के 3 छक्के, 4 गेंद में पलट दिया मैच, 42 साल में भी तेवर तीखे

MS Dhoni last over 3 Sixes: महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी 4 गेंद में 20 रन कूटे और आखिर में मुंबई भी इसी अंतर से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच हारी। रोहित शर्मा की शतकीय पारी बेकार गई।


महेंद्र सिंह धोनी के 20 रन ने मुंबई के खिलाफ मैच का पासा पलट दिया था।

 इंडियन प्रीमियर लीग का कोई भी सीजन शुरू होता है तो सबसे पहले महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर चर्चा जरूर होती है। ये बात सोशल मीडिया से लेकर हर जगह होती है कि ये माही का आखिरी सीजन होगा। हो भी सकता है कि 2024 में वो आखिरी बार आईपीएल खेल रहे हों। क्योंकि उन्होंने सीजन शुरू होने से पहले ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कमान सौंप दी और उनकी अगुआई में चेन्नई सुपर किंग्स अच्छा कर रही। हालांकि, संन्यास पर चर्चा के बीच धोनी अक्सर ऐसा कुछ कर देते हैं कि सबको उम्मीद जग जाती है कि धोनी में अब भी क्रिकेट बाकी है और संन्यास दूर की कौड़ी है।

महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ महज महज 4 गेंद में मैच का पूरा पासा पलट दिया। उन्होंने 4 गेंद में तीन छक्कों की मदद से नाबाद 20 रन ठोके और उनकी इस पारी की वजह से ही चेन्नई सुपर किंग्स 200 रन के पार पहुंच सकी। उन्होंने 500 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन ठोके और जितने रन धोनी ने बनाए, उतने से ही चेन्नई सुपर किंग्स मैच भी जीती। यानी धोनी में अब भी खेल पलटने का दम है।

धोनी ने आखिरी 4 गेंद में पलट दिया पासा
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी की थी। ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे ने 180 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया था। इसके बाद धोनी के तीन छक्कों की वजह से चेन्नई ने 200 रन का आंकडा पार किया। इस मुकाबले में धोनी ऊपर बल्लेबाजी के लिए आए थे। वो डेरिल मिचेल के आउट होने के बाद छठे नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे थे। तब सिर्फ 4 गेंद ही बची थी और गेंद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या के हाथों में थी। धोनी ने उनकी लगातार 3 गेंदों पर तीन छक्के लगाए और फिर आखिरी गेंद पर 2 रन लिए। इस तरह उन्होंने 4 गेंद में ही 20 रन ठोक डाले।

रोहित का शतक भी मुंबई को नहीं बचा पाया
207 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए ईशान किशन और रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत की थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े थे। लेकिन, ईशान के आउट होने के बाद मुंबई की पारी लड़खड़ा गई। सूर्यकुमार यादव खाता भी नहीं खोल पाए। हार्दिक भी 2 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, रोहित शर्मा ने एक छोर संभाले रखा और उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। लेकिन, उन्हें दूसरे छोर से मदद नहीं मिली। रोहित ने चौके से अपना दूसरा आईपीएल शतक पूरा किया। वो 105 रन पर नाबाद रहे। लेकिन, मुंबई को जीत नहीं दिला सके।

मुंबई के लिए धोनी की आखिरी ओवर की वो चार गेंद भारी पड़ी। उसमें आए 20 रन के अंतर से ही मुंबई की टीम ये मुकाबला हार गई। यानी धोनी के वो तीन छक्के रोहित के शतक पर भारी पड़ गए।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]