अगर ईरान ने उसके क्षेत्र पर कार्रवाई की तो मिलेगा करारा जवाब', इजरायल के रक्षा मंत्री बोले- हम हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे

इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर अमेरिका दोनों देशों को शांत करने में लगा है। ईरान को शांत करने के लिए अमेरिका ने चीन और मिस्र जैसे देशों से बात की है। वहीं इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि अगर ईरान उनके देश के क्षेत्र पर हमला करता है तो उचित प्रतिक्रिया देंगे।

अगर ईरान ने उसके क्षेत्र पर हमला किया तो मिलेगा करारा जबाव- इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट
इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर अमेरिका दोनों देशों को शांत करने में लगा है। ईरान को शांत करने के लिए अमेरिका ने चीन और मिस्र जैसे देशों से बात की है। वहीं, इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि अगर ईरान उनके देश के क्षेत्र पर हमला करता है तो उचित प्रतिक्रिया देंगे।
ईरानी हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा इजरायल
बातचीत के दौरान, गैलेंट ने इजरायली तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया और इस बात पर जोर दिया कि इजरायल अपने क्षेत्र पर ईरानी हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा। पिछले सप्ताह में यह दूसरी बार था जब दोनों अधिकारियों के बीच बातचीत हुई। अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने आकलन किया है कि एक अप्रैल को सीरिया में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर इजरायली हवाई हमले में सात ईरानियों की हत्या के जवाब में ईरान जल्द ही जवाबी हमला शुरू कर सकता है।
इजरायल ने नुसीरात शरणार्थी शिविर के आसपास की बमबारी
स्थानीय सूत्रों ने मीडिया को बताया कि इजरायली बलों ने मध्य गाजा में नुसीरात शरणार्थी शिविर के आसपास दो दिनों तक गहन बमबारी की है, जिसमें कई लोग हताहत हुए हैं। फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि इजरायली सेना ने भारी गोलीबारी की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नुसीरात शिविर के उत्तर में ऑपरेशन किया गया। इसके अलावा, इजरायली विमानों ने शिविर के पश्चिम और उत्तर में स्थित दो मस्जिदों के साथ-साथ कई आवासीय टावरों पर भी बमबारी की।
फिलिस्तीनी आतंकवादी और इजरायली सेना के बीच भीषण लड़ाई जारी
इजरायली तोपों ने शिविर के बाहरी इलाके में घरों, अपार्टमेंटों और कृषि भूमि को निशाना बनाकर कई गोले दागे। सूत्रों ने कहा कि बमबारी के परिणामस्वरूप कम से कम पांच फिलिस्तीनियों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए, नुसीरात के बाहरी इलाके में फिलिस्तीनी आतंकवादी और इजरायली सेना के बीच भीषण लड़ाई जारी है।इस बीच, इजरायल रक्षा बलों ने गुरुवार को एक बयान में घोषणा की कि इजरायली सैनिकों ने इन क्षेत्रों में सैन्य अभियान शुरू कर दिया है।

Post A Comment
No comments :