Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

मुख्यमंत्री ने नक्सलगढ़ में भरी हुंकार : पांच साल कांग्रेस ने जमकर लूटा, इस बार होगी सबकी जमानत जब्त - साय

मुख्यमंत्री ने नक्सलगढ़ में भरी हुंकार : पांच साल कांग्रेस ने जमकर लूटा, इस बार होगी सबकी जमानत जब्त - साय

पिछले पांच साल कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश को जमकर लूटा और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया। लोकसभा चुनाव में इस बार प्रदेश में 11 सीट जीतेंगे और कांग्रेस पार्टी की जमानत जब्त करवाएंगे।



मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को भैरमगढ़ ब्लाक के नेलसनार हाईस्कूल मैदान हेलीकाप्टर से पहुंचे। जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा पिछले पांच साल कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश को जमकर लूटा और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया। लोकसभा चुनाव में इस बार प्रदेश में 11 सीट जीतेंगे और कांग्रेस पार्टी की जमानत जब्त करवाएंगे। सीएम श्री साय ने कहा कि फिर से तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। अबकी बार 400 पार के नारे लगाते हुए भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के पक्ष में वोट मांगा।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान मंत्री केदार कश्यप, महेश जैन,महेश गागड़ा, चैतराम अटामी, शिवनारायण, श्रीनिवास मद्दी, शिवरतन शर्मा, दीपक वाजपेयी, श्रीनिवास मुदलियार, सुखलाल पुजारी, गोपाल सिंह पवार, जया देवी चिडेम, जानकी कोरसा, माया झाडी, बी. पुष्पाराव, उर्मिला तोकल, नीता शाह, घासीराम नाग के अलावा अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

21 कांग्रेसियों ने किया भाजपा प्रवेश

विष्णुदेव साय के समक्ष कांग्रेस के 21 कार्यकर्ताओं ने भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया। प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने कहा नरेन्द्र मोदी विश्व के लोकप्रिय नेता है। इस बार प्रदेश में 11 सीट जीत कर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]