Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बदलाव : व्यापम ने बदली प्रवेश परीक्षाओं की तारीखें

बदलाव : व्यापम ने बदली प्रवेश परीक्षाओं की तारीखें

व्यापम की परीक्षाएं अब मई की जगह जून से प्रारंभ होंगी। पहले जहां जून माह में ही व्यापम की सभी प्रवेश परीक्षाएं समाप्त होने वाली थीं, वे अब जुलाई माह तक चलेगी।



रायपुर। व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा अधिकतर प्रवेश परीक्षाओं की तारीखें बदल दी गई हैं। ऐसा लोकसभा चुनाव के कारण किया गया है। जारी की गई नवीन तिथियों के अनुसार, व्यापम की परीक्षाएं अब मई की जगह जून से प्रारंभ होंगी। पहले जहां जून माह में ही व्यापम की सभी प्रवेश परीक्षाएं समाप्त होने वाली थीं, वे अब जुलाई माह तक चलेगी।

व्यापम द्वारा सोमवार को जारी की गई अधिसूचना में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित होने के कारण प्रवेश एवं पात्रात परीक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया है। व्यापम द्वारा इसके पूर्व परीक्षा की संभावित तिथि 12 फरवरी को जारी की गई थी। उस वक्त लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित नहीं की गई थी। अब चुनाव की तारीखों केआधार पर व्यापम ने नई समय सारिणी घोषित की है।

फिर जुलाई तक चलेंगी परीक्षाएं

बीते वर्ष आरक्षण संबंधित विवाद के कारण व्यापम द्वारा तय समय पर प्रवेश परीक्षाएं नहीं ली जा सकी थी। अन्य भर्ती परीक्षाओं की तरह प्रवेश परीक्षाओं में भी विलंब इसके कारण हुआ था। जुलाई माह तक व्यापम ने प्रवेश परीक्षाएं ली थी। कई के परिणाम अगस्त माह तक जारी किए गए। थोक में ऐसे पाठ्यक्रम रहे, जिसमें प्रवेश प्रक्रिया अथवा काउंसिलिंग सितंबर महीने से ही शुरु हो सकी। इस बार भी लगातार दूसरे वर्ष व्यापम की परीक्षा जुलाई माह तक चलेगी। ऐसे में प्रवेश में पुनः अगस्त-सितंबर से प्रारंभ होने की आशंका है। शिक्षक पात्रता परीक्षा की तिथि यथावत रखी गई है। यह परीक्षा 23 जून को ही होगी।

ऐसी है नई तिथियां

पीईटी, प्रीएमसीए और पीपीएचटी - 13 जून
पीएटी, पीव्हीपीटी - 16 जून
प्री बीए-बीएड व बीएससी- बीएड - 16 जून
पीपीटी - 23 जून
प्री बीएड और डीएलएड - 30 जून
बीएससी नर्सिंग, पोस्ट नर्सिंग,एमएससी नर्सिंग - 7 जुलाई
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]