Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

प्रत्याशी संतोष पांडेय के पक्ष में करेंगे प्रचार-प्रसार, सीएम साय भी रहेंगे मौजूद

प्रत्याशी संतोष पांडेय के पक्ष में करेंगे प्रचार-प्रसार, सीएम साय भी रहेंगे मौजूद

गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान वे प्रत्याशी संतोष पांडेय के पक्ष में प्रचार-प्रसार करेंगे।
 


रायपुर- लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा बड़ी सभा करने वाली है। यह सभा 14 अप्रैल को की जाएगी। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। आज खैरागढ़ में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे प्रत्याशी संतोष पांडेय के पक्ष में प्रचार-प्रसार करेंगे।

बता दें, गृहमंत्री अमित शाह सबसे पहले दोपहर 2 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 2:05 पर रायपुर से खैरागढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे। दोपहर 2.35 को खैरागढ़ पहुंचेंगे, जहां 2.45 पर जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.40 पर महाराष्ट्र के लिए रवाना हो जाएंगे।

सीएम साय खैरागढ़ आएंगे

सीएम विष्णुदेव साय रायपुर और खैरागढ़ का दौरा करने वाले हैं। दोपहर 12 बजे डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे खैरागढ़ के लिए निकल जाएंगे। यहां पर गृहमंत्री शाह के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं शाद 4:15 पर रायपुर लौट आएंगे। यहां पहुंचने के बाद रात 8:40 बजे कालीबाड़ी में बंग्ल नववर्ष कार्यक्रम में शामिल होंगे।

8 को शाह कवर्धा आने वाले थे

चुनाव के प्रचार-प्रसार के लिए 8 अपैल को गृहमंत्री शाह कवर्धा के दौरे पर आने वाले थे। लेकिन उनका दौरा रद्द हो गया था। इसलिए उनकी जगह पर मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव आए हुए थे। इसी दिन पीएम मोदी बस्तर दौरे के लिए आए हुए थे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]