मां बमलेश्वरी ट्रस्ट को मिली सौगात : एंबुलेंस सेवा संचालन के बाद अग्रवाल समाज ने किया स्वर्ग रथ दान

मां बमलेश्वरी ट्रस्ट समिति ने अब एंबुलेंस सेवा के सफल संचालन के बाद स्वर्ग रथ का संचालन करने जा रही है। इसके लिए आज मंदिर ट्रस्ट को स्वर्गरथ वाहन की सौगात मिली है।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के धर्म नगरी डोंगरगढ़ में चैत्र नवरात्र पर्व के पहले दिन मां बमलेश्वरी ट्रस्ट समिति ने मानव सेवा ही माधव सेवा है की ओर एक सकारात्मक पहल की है। जहां मंदिर ट्रस्ट अब एंबुलेंस सेवा के सफल संचालन के बाद स्वर्ग रथ का संचालन करने जा रही है। इसके लिए आज मंदिर ट्रस्ट को स्वर्गरथ वाहन की सौगात मिली है।
मंगलवार को नवरात्र पर्व का पहला दिन हैं। इस शुभ मुहूर्त पर अग्रवाल समाज रायपुर की ओर से मानव सेवा भाव से मां बमलेश्वरी ट्रस्ट समिति को स्वर्ग रथ (शव वाहन) दान में दिया गया है। जिससे डोंगरगढ़ शहरवासियों की सेवा हो सके। आज भाग दौड़ के जीवन में व्यक्ति इतना व्यस्त होते जा रहा है कि, लोगों की मृत्यु के बाद शव को उठाने वाले लोगों की कमी होते जा रही हैं। साथ कुछ गरीब असहाय लोग जिनके आगे पीछे कोई न होने पर उनका शव उठाने वाले नहीं होने से एक प्रकार से समस्या बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में ये स्वर्ग रथ सभी लोगों के लिए सार्थक सौगात साबित होगी।

Post A Comment
No comments :