यात्री हुए परेशान : जगदलपुर में करते रहे इंतजार, रायपुर से सीधे हैदराबाद चली गई फ्लाइट

इंडिगो की फ्लाइट सप्ताह में चार दिन रायपुर तक आती है। शुक्रवार को यह विमान अपने निर्धारित समय से सवा दो घंटे विलंब से रायपुर पहुंचा।

रायपुर। रायपुर से उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट शुक्रवार को जगदलपुर में लैंड नहीं हुई। राजधानी से टेकऑफ करने के बाद वह सीधे हैदराबाद के लिए रवाना हो गई। तकनीकी वजह से जगदलपुर में स्टापेज नहीं लेने के कारण यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार हैदराबाद- जगदलपुर के बीच सातों दिन संचालित इंडिगो की फ्लाइट सप्ताह में चार दिन रायपुर तक आती है। शुक्रवार को यह विमान अपने निर्धारित समय से सवा दो घंटे विलंब से रायपुर पहुंचा। निर्धारित स्टापेज के बाद 1.20 घंटे विलंब से इसने उड़ान भरी, मगर जगदलपुर में लैंड होने के बजाय सीधे हैदराबाद चली गई।
सूत्रों के मुताबिक, जगदलपुर में बड़ी संख्या में यात्री फ्लाइट आने का इंतजार कर रहे थे, जो अपना सफर पूरा नहीं होने की वजह से परेशान होते रहे। फ्लाइट के जगदलपुर में लैंड नहीं होने की वजह जगदलपुर की लो-विजिबलिटी को बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस फ्लाइट में रायपुर से जगदलपुर के यात्री नहीं थे, मगर वहां हैदराबाद के लिए उड़ान भरने बड़ी संख्या में यात्री इंतजार कर रहे थे फ्लाइट के नहीं आने की घोषणा के बाद उन्होंने हंगामा भी किया। यात्रियों ने रिफंड की मांग की, जिसे एयरलाइंस कंपनी ने स्वीकार किया। वहीं कई यात्री दूसरे दिन शनिवार को संचालित फ्लाइट से अपना सफर पूरा करने के लिए मान गए।
उड़ान में लेटलतीफी
सूत्रों के अनुसार यह फ्लाइट रायपुर-जगदलपुर के बीच सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को संचालित होती है। पिछले दिनों से इसकी आवाजाही अपने निर्धारित समय से नहीं हो पा रही है। सूत्रों के अनुसार यह फ्लाइट गुरुवार को एक घंटे, मंगलवार को 40 मिनट तथा सोमवार को अपने निर्धारित समय से आधे घंटे विलंब से संचालित हुई।

Labels
States
Post A Comment
No comments :